फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband caught his wife with her lover in a hotel

Aligarh: होटल में पति ने पहले प्रेमी संग पत्नी को पकड़ा, दोनों को पुलिस ले गई थाने, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ

Mon, 16 Mar 2026 10:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 16 Mar 2026 10:51 PM IST
सार

पति से अलगाव के बाद पत्नी अपने मायके में रह रही थी। पहले प्रेमी से के साथ पति ने होटल में दोनों को पकड़ लिया। वहां पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस युवती और प्रेमी को थाने ले गई।

विज्ञापन
Husband caught his wife with her lover in a hotel
होटल मे पहले प्रेमी के साथ पकड़ी युवती - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके की युवती ने गुलावटी के युवक से प्रेम विवाह किया। बावजूद इसके पहले प्रेमी से संबंध बरकरार रहे। इसी विवाद में मायके रह रही युवती को 15 मार्च देर शाम रामघाट रोड के होटल में पति ने पहले प्रेमी संग रंगेहाथ दबोच लिया। खबर पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। जांच में सहमति का आधार होने और पति के खिलाफ न्यायालय में युवती की ओर से वाद दायर होने के आधार पर दोनों को छोड़ दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार क्वार्सी इलाके की युवती ने साढ़े तीन साल पहले बुलंदशहर गुलावठी के युवक से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन बाद ही पति को खबर मिली कि उसका पहले प्रेमी से मिलना जुलना बरकरार है। इस पर विवाद होने लगे। कुछ दिन बाद ही युवती मायके आ गई। यहां से उसने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न व मेंटेनेंस का वाद दायर कर दिया। पति उस पर नजर रखे हुए था। 
विज्ञापन


इसी क्रम में रविवार को वह किसी काम से अलीगढ़ आया। तब उसने अपनी पत्नी को किसी अपने पहले प्रेमी संग घूमते देखा। इस पर पीछा किया तो वह रामघाट रोड के एक होटल में पहुंच गए। जहां उन्होंने कमरा लिया। सूचना पर क्वार्सी पुलिस पहुंच गई। जहां दोनों को आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया। बाद में दोनों को थाने लाया गया। जहां पूछताछ में दंपती में विवाद उजागर हुआ। साथ में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। सहमति से दोनों के साथ आने की बात भी स्वीकारी। इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार दोनों को पूछताछ के बाद किसी तरह की शिकायत न होने पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed