{"_id":"646b90566e530b95d70144c7","slug":"husband-applied-cream-on-wife-delicate-part-while-sleeping-at-night-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रात में सो रही पत्नी के नाजुक अंग पर पति ने लगाई रंग निखारने वाली क्रीम, चीखते हुए पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रात में सो रही पत्नी के नाजुक अंग पर पति ने लगाई रंग निखारने वाली क्रीम, चीखते हुए पहुंची थाने
Mon, 22 May 2023 09:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 09:28 PM IST
सार
पत्नी क्रीम की पीड़ा से चीखते हुए थाने पहुंची और पति के खिलाफ मुकदमा लिखाया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ प्रथम ने मुकदमे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
रोरावर थाना अलीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एक पति ने अपनी पत्नी के नाजुक अंग पर रात को सोते समय क्रीम लगा दी, जिससे उसका अंग झुलस गया। पति ने पत्नी से कहा कि यह अंग को निखारने की क्रीम है। पत्नी चीखते हुए थाने पहुंची। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के रोरावर इलाके में एक अजीब-ओ-गरीब घटना हुई है। महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति ने उसके नाजुक अंग पर त्वचा निखारने वाली क्रीम लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। जब इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि कुछ समय पहले ही उनकी शादी हुई है। 13 मई की रात में सोते समय उसके पति ने चुपके से उसके नाजुक अंग पर क्रीम लगा दी। इस पर उसका अंग झुलस गया। उसने विरोध करते हुए क्रीम लगाने का कारण पूछा तो कहा कि अंग निखारने की क्रीम है। कहा कि शिकायत पर वह जान से मार देगा। विरोध पर पीटा भी गया। पत्नी क्रीम की पीड़ा से चीखते हुए थाने पहुंची और पति के खिलाफ मुकदमा लिखाया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ प्रथम ने मुकदमे की पुष्टि की है।
विज्ञापन