{"_id":"66d5097bd2987fb32009a4d9","slug":"husband-and-mother-in-law-sent-to-jail-for-dowry-death-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101710-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News:संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगने से हुई विवाहिता की मौत, पति-सास को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News:संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगने से हुई विवाहिता की मौत, पति-सास को भेजा जेल
Mon, 02 Sep 2024 06:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:10 AM IST
सार
शुक्रवार की सुबह ग्राम मोहनपुर में 24 वर्षीय ललितेश पत्नी अंकित की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विवाहिता का शव प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विस्तार
इगलास-हाथरस रोड के सहारे बसे गांव मोहनपुर में एक विवाहिता की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया। मृतका के भाई की तहरीर पर ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने सास व पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह ग्राम मोहनपुर में 24 वर्षीय ललितेश पत्नी अंकित की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। घटना के संबंध में शनिवार देर रात्रि मृतका के भाई अमर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी मढ़ौरा थाना बलदेव जिला मथुरा के प्रार्थनापत्र के आधार पर पति अंकित, सास रेनू, ननद पूनम, मोहित उर्फ कालू निवासीगण मोहनपुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि ससुरालीजन दहेज की मांग करते थे, मांग पूरी न होने पर बहन की फंदा लगाकर हत्या कर दी। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पति अंकित व सास रेनू को रविवार दोपहर घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन