{"_id":"6591914ce2b9deac4b0c83d4","slug":"hurt-by-uncle-scolding-student-commits-suicide-by-hanging-herself-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ताऊ ने डांटा, आहत छात्रा ने फंदे पर लटककर दी जान, मां ने भी की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ताऊ ने डांटा, आहत छात्रा ने फंदे पर लटककर दी जान, मां ने भी की थी आत्महत्या
Sun, 31 Dec 2023 09:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 31 Dec 2023 09:35 PM IST
सार
एक छात्रा को उसके ताऊ ने डांट दिया। डांटने पर छात्रा फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता की एक दुर्घटना में 2012 में मौत हो गई थी, जबकि मां ने 2013 में आत्महत्या कर ली थी। वह अपने भाई के साथ ताऊ के पास रहती थी।
विज्ञापन
फंदे पर झूली छात्रा
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के बेगपुर में ताऊ की डांट से आहत छात्रा ने 31 दिसंबर को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि बेगपुर निवासी 16 वर्षीय किशोरी शहर के नामचीन स्कूल से कक्षा 11 वीं की छात्रा थी। वह 30 दिसंबर को कोचिंग गई थी। वहां से लौटने में देर हो गई। इस पर उसे ताऊ ने डांट दिया। इसी से नाराज होकर अगले दिन की सुबह कमरे में दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों की नजर गई तो शव लटका हुआ था।
विज्ञापन
खबर पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिवार को सौंप दिया। पुलिस को बताया गया कि उसके पिता की एक दुर्घटना में 2012 में मौत हो गई थी, जबकि मां ने 2013 में आत्महत्या कर ली थी। वह अपने भाई के साथ ताऊ के पास रहती थी।
विज्ञापन