{"_id":"5a8dcf0a4f1c1ba4268bb8e6","slug":"hundreds-of-students-have-heard-loud-manga-state-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों छात्रों ने बुलंद की आवाज, मांगा राज्य विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों छात्रों ने बुलंद की आवाज, मांगा राज्य विश्वविद्यालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर विश्वविद्यालय की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना और सभी डिग्री कॉलेजों को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से संबद्ध करने की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में बसों और पैदल मार्च करते हुए पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय बनाओ मंच के बैनरतले कलेक्ट्रेट पर दोपहर 12 बजे से तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार को कोसा। इस बीच सड़क पर ही एक घंटे तक पाठशाला लगाकर एलान किया कि मांग पूरी न होने तक हर रोज सड़क पर पाठशाला लगाई जाएगी। अंत में एडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बुधवार को करीब 10 बजे खैर, टप्पल रोड से अतरौली, पनैठी व हसायन से करीब 53 बसों और चार पहिया वाहन और निजी वाहनों से छात्र-छात्राएं और अभिभावक कलेक्ट्रेट पर इकट्ठे होने लगे। कुछ ही देर में डीएस कॉलेज, वार्ष्णेय महाविद्यालय, टीकाराम कन्या महाविद्यालय व कोचिंग सेंटरों के छात्र-छात्राएं कक्षाओं का बहिष्कार कर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने सर पर टोपी लगाकर और हाथों में झंडा लिए आगरा यूनिवर्सिटी से मुक्ति दो जैसे नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पर जैसे जैसे छात्रों की संख्या बढ़ती गई पुलिस बल भी बढ़ता गया। धरने के बीच में करीब एक घंटे तक छात्र-छात्राओं ने सड़क पर बैठ कर पाठशाला भी लगाई। कहा गया कि हम आगरा विवि से मजबूर हैं इसीलिए सड़क पर पाठशाला लगा रहे हैं।
वक्ताओं ने एलान किया कि जब तक विवि की स्थापना नहीं होती तो वे कॉलेजों को छोड़कर सड़कों पर प्रतिदिन पाठशाला लगाएंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से छात्र नेता संजू बजाज, सोनू ठाकुर, लिवेश बघेल, कुलदीप यादव, अंकित ठाकुर, अश्वनी प्रताप, सज्जन यादव, अमित ठाकुर, पीसी ठाकुर, पवन चौधरी, हिमांशु वशिष्ठ, मानेश यादव, शालिनी, अर्चना, पूजा ठाकुर, आरती, पूजा, मानसी, नायरा यादव, महिमा, दीपिका आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विवि की मांग जायज : बिजेंद्र सिंह
पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने अलीगढ़ में राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय की हजारों छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए आंदोलन पर छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का क्षेत्र बहुत बड़ा है। इस वजह से अनुशासन और निष्पक्ष शिक्षा के भाव वहां समाप्त हो चुके हैं। अलीगढ़ में विश्वविद्यालय नितांत आवश्यक है। अलीगढ़ की जनता ने उत्तर प्रदेश की सरकार को सात विधायक और दो सांसद दिए हैं। अगर उनमें जरा भी नैतिकता है तो शिक्षा के विकास के लिए तत्काल मुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा कराएं अन्यथा कांग्रेस पार्टी आंदोलन कर छात्रों के आंदोलन के साथ मुंहतोड़ जवाब देगी।
विवि न बनाकर भाजपा छात्रों से धोखा कर रही
राष्ट्रीय छात्र लोकदल नेता जिया उर्ररहमान ने भी विवि की स्थापना की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐसा न कर हजारों छात्रों के साथ धोखा कर रही है। क्योंकि छात्रों के मतों से भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत सरकार बना सकी है। विवि स्थापना अलीगढ़ में शिक्षण विकास के लिए भी जरूरी है।