फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hundreds of college, only three teams reached hockey

सैकड़ों काॅलेज, हॉकी खेलने पहुंचीं महज तीन टीमें

Mon, 18 Dec 2017 01:33 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 18 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of college, only three teams reached hockey
हॉकी टूर्नामेंट में आगरा कॉलेज व कृष्णा एकेडमी के खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala
डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी से सैकड़ों कॉलेज संबद्ध हैं, लेकिन अंतर महाविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता में सिर्फ तीन कॉलेज की टीमें ही हिस्सा लेने पहुंचीं। ये बात अलग है कि कुछ कॉलेजों के खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे थे। शायद ही कोई प्रतियोगिता ऐसी होगी, जिसमें किसी टीम को सीधे फाइनल में खेलने का मौका मिला हो। यह दुर्लभ मौका भी इसी मैदान पर देखने को मिला।
विज्ञापन


देश में हॉकी को मेजर ध्यानचंद ‘दद्दा’ के युग में लौटाने की कोशिशें नाकाम हो रही हैं। स्कूल, कॉलेज भी इसके लिए कम जिम्मेदार नहीं हैं। यहां भी हॉकी दम तोड़ती नजर आ रही है। यह डीएस कॉलेज में दिखाई दिया। हॉकी प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज आगरा, केआर कॉलेज मथुरा, कृष्णा एकेडमी आगरा की टीम शामिल हुईं। पिछले साल की विजेता केआर कॉलेज मथुरा को सीधे फाइनल में खिलाया गया। वह विजेता रही।
विज्ञापन


केआर कॉलेज ने जीती अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता 
डीएस कॉलेज में खेली गई अंतर महाविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता में केआर कॉलेज मथुरा ने कृष्णा एकेडमी बिजपुरी आगरा को 3-0 से हरा दिया। सागर ने 23वें मिनट में पहला गोल दागकर मथुरा को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरा गोल सागर ने 28वें मिनट में दागा। तीसरा गोल दागकर नरेश ने टीम को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी। उद्घाटन यूनिवर्सिटी के सहायक निदेशक खेलकूद विभाग के एके चतुर्वेदी ने किया। पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने किया। पर्यवेक्षक एसवी कॉलेज के डॉ. शाहनवाज खान, डॉ. दलवीर सिंह, रेफरी प्रदीप पाराशर, प्रमोद शर्मा, हर्ष कुमार, दलवीर, हेमंत कुमार, दलविंदर रहे। प्रतियोगिता का संचालन अजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि हॉकी टीम का चयन
विवि हॉकी टीम में आनंद दुबे, गोपाल आगरा कॉलेज आगरा, बंटी कुमार, लोकेश कुमार, हरीश चंद डीएस कॉलेज अलीगढ़, उपेंद्र सिंह सेंट जोंस कॉलेज आगरा, कृष्णा कुमार, कुशल पाल सिंह, देवेश कुमार, नरेश चौधरी, दीपक कुमार, गौरव भारती केआर कॉलेज मथुरा, शिवम कुमार, हरेंद्र फौजदार, महेश बघेल, राहुल सिकरवार, हर्ष गुप्ता कृष्णा एकेडमी बिचपुरी आगरा, कौशलेंद्र प्रताप बीएसए कॉलेज मथुरा चुने गए हैं। अतिरिक्त खिलाड़ी आमिर खान डीएस कॉलेज, विष्णु सिंह मनोरमा इंस्टीट्यूट आगरा, विशाल भगौर कृष्णा एकेडमी बिजपुरी आगरा, आदित्य गौतम आगरा कॉलेज आगरा होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed