{"_id":"669ef3cc500d92daab0ca079","slug":"hundreds-of-acres-of-crops-submerged-due-to-cutting-of-canal-track-aligarh-news-c-105-1-sali1005-100998-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रजबहे की सफाई न होने से पटरी कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रजबहे की सफाई न होने से पटरी कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
Tue, 23 Jul 2024 05:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:35 AM IST
सार
दबाव बढ़ने से रजबहे की पटरी कट गई। जिससे किसानों की करीब ढाई सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। इनमें से कुछ किसानों ने जमीन पट्टे पर लेकर धान की फसल की थी।
विज्ञापन
रजबहा की पटरी कटने से पानी में डूबी धान की फसल
- फोटो : संवाद
विस्तार
कस्बे के निकट से गुजर रहे कलुआ रजबहे की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मियों ने पटरी की मरम्मत करा कर पानी का बहाव बंद करा दिया। रजबहे की सफाई नहीं होने से पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा था।
विज्ञापन
21 जुलाई रात दबाव बढ़ने से पटरी कट गई। जिससे पम्मी सिंह, अशोक कुमार, यशपाल सिंह, पम्मी सिंह, संजू सिंह, बिन्नू गुप्ता, प्रताप नायक की करीब ढाई सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। इनमें से कुछ किसानों ने जमीन पट्टे पर लेकर धान की फसल की थी। किसानों ने कहा कि रजबहे की सफाई नहीं होने से पटरी कटी है। किसानों ने डीएम से फसलों की क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन