{"_id":"673b1edcbdc56eec8002ecd6","slug":"huge-crowd-in-buses-and-trains-in-sahalag-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सहालग में बसों व ट्रेनों में जबरदस्त भीड़, मुसाफिर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सहालग में बसों व ट्रेनों में जबरदस्त भीड़, मुसाफिर परेशान
Mon, 18 Nov 2024 04:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 18 Nov 2024 04:33 PM IST
सार
दिल्ली से अलीगढ़ आने व हाथरस और टूंडला की ओर जाने वाली ईएमयू पैसेंजर, टीएडी पैसेंजर, गोमती एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में काफी भीड़ रही। 18 नवंबर को बड़ा सहालग होने के चलते 17 नवंबर को गंतव्य को जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने को लेकर लगी यात्रियों की भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
सहालग में बसों व ट्रेनों में खासी भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों व बसों में सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी हो रही है। सहालग के चलते इन दिनों यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
किसी को मथुरा तो किसी को मेरठ जाना था। कोई मुरादाबाद, बरेली या नोएडा के लिए बस का इंतजार कर रहा था। स्टैंड पर बस पहुंचते ही उसमें यात्रियों की भीड़ टूट पड़ती। अलीगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
दिल्ली से अलीगढ़ आने व हाथरस और टूंडला की ओर जाने वाली ईएमयू पैसेंजर, टीएडी पैसेंजर, गोमती एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में काफी भीड़ रही। 18 नवंबर को बड़ा सहालग होने के चलते 17 नवंबर को गंतव्य को जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन