फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   How to promote a code of conduct between the State Government .. ?

आचार संहिता के बीच प्रदेश सरकार का प्रचार-प्रसार कैसे..?

Fri, 25 Sep 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 25 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद सतीश गौतम ने अमर उजाला में 24 सितंबर के अंक में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिख कर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पूछा गया है कि पंचायत चुनाव 2015 की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अलीगढ़ में सत्तारूढ़ सपा सरकार के प्रचार प्रसार से संबंधित होर्डिग्स, स्लाइड स्क्रीन क्यों चल रहीं है..? किस नियम के तहत आला अधिकारियों के सीयूजी मोबाइल नंबरों पर सरकार का प्रशंसा गीत युवा जोश.. बजाया जा रहा है..? सांसद ने इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग से भी नियम और जानकारी मांगी है..।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता विवेक बंसल ने कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग दिल्ली को शिकायत भेजी जाएगी और पूछा जाएगा कि पंचायत चुनाव के किस नियम के तहत बैनर पोस्टर होर्डिंग्स लग रहे हैं। किस नियम के तहत अधिकारियों के कालर टयून में सत्तारूढ़ दल का प्रशंसा गान हो रहा है।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद आदित्य ने कहा कि इस मामले में नियमों का अध्ययन करने के बाद चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। इधर, आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक परवेज अली खां ने सत्तारूढ़ नेताओं के जगह जगह लगे बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स पर अपनी तीखी पि्रक्रिया व्यक्त की है।  इसकी शिकायत चुनाव आयोग दिल्ली भेजी जा रही है। इस मौके पर सतीश चंद्र शर्मा, हेमेंद्र कुमार, शाहिद गाजी, बाबा बलवीर सिंह, सत्यकांत भारद्वाज, सुहेल पठान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed