{"_id":"6a19ffa0d605644803045f68","slug":"housing-development-land-becomes-expensive-building-houses-in-aligarh-hathras-will-be-expensive-aligarh-news-c-2-1-del1010-985576-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आवास विकास की जमीन हुई महंगी, अलीगढ़ और हाथरस में प्लॉट खरीदकर घर बनाना पड़ेगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आवास विकास की जमीन हुई महंगी, अलीगढ़ और हाथरस में प्लॉट खरीदकर घर बनाना पड़ेगा महंगा
Sat, 30 May 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:35 AM IST
सार
रियल एस्टेट कारोबारियों का कहना है कि जमीन की कीमत बढ़ने से नए प्लॉट खरीदने वालों की लागत बढ़ेगी। वहीं, पहले से भूखंड ले चुके लोगों की संपत्तियों का बाजार मूल्य बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
आवास विकास की जमीन हुई महंगी, ये हैं नई दरें
- फोटो : एआई
विस्तार
आवास विकास परिषद की योजनाओं में जमीन खरीदकर घर बनाने का सपना अब और महंगा हो गया है। परिषद ने अलीगढ़ और हाथरस समेत प्रदेश की विभिन्न आवासीय योजनाओं में जमीन के रेट साढ़े छह हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक बढ़ा दिए हैं। नई दरें एक अप्रैल से लागू कर दी गई हैं, हालांकि फ्लैटों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
वित्त नियंत्रक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अलीगढ़ में परिषद की पांच योजनाओं में जमीन की दरों में वृद्धि की गई है। इनमें मालवीय बाजार योजना में सबसे अधिक 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर और इंदिरा मार्केट योजना में 65,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर तय की गई है। इसके अलावा चिरंजीलाल कन्या विद्यालय योजना में 35 हजार, जीटी रोड योजना में 26 हजार और लोधी विहार योजना में 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर निर्धारित की गई है। हाथरस में आवास विकास परिषद की योजना संख्या-1 में जमीन की दर 15 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। नई दरों का असर उन लोगों पर पड़ेगा जो परिषद की योजनाओं में भूखंड खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
आवास विकास परिषद के अनुसार इस बार जमीन की कीमतें नई नीति के तहत तय की गई हैं। परिषद की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जहां योजनाएं विकसित हो रही हैं, वहां जमीन की कीमत डीएम सर्किल रेट और मार्जिन कॉस्ट लैंड रेट (एमसीएलआर) के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे। इसी के तहत विभिन्न योजनाओं में संशोधित दरें लागू की गई हैं। अलीगढ़ के रियल एस्टेट कारोबारियों का कहना है कि जमीन की कीमत बढ़ने से नए प्लॉट खरीदने वालों की लागत बढ़ेगी। वहीं, पहले से भूखंड ले चुके लोगों की संपत्तियों का बाजार मूल्य बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन