{"_id":"6a0247243c7efb7f4d0a2942","slug":"hotel-and-restaurant-association-warns-silver-handi-restaurant-staff-aligarh-news-c-2-gur1004-971390-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सिल्वर हांडी रेस्टोरेंट के स्टाफ को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सिल्वर हांडी रेस्टोरेंट के स्टाफ को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने दी चेतावनी
विज्ञापन
होटल सिल्वर पर्ल के स्टाफ को चेतावनी देते हुए अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी
- फोटो : Social Media
सिल्वर हांडी रेस्टोरेंट में शाकाहारी छात्र को चिकन सूप परोसे जाने के मामले में अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को रेस्टोरेंट संचालक प्रतीक अग्रवाल और स्टाफ के साथ बैठक की। पदाधिकारियों ने किचन और सर्विंग स्टाफ की क्लास लगाई। चेतावनी दी कि भविष्य में खाने की शुद्धता या सर्विस में किसी भी प्रकार की मानवीय त्रुटि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसोसिएशन ने कड़े निर्देश दिए हैं कि यदि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित स्टाफ की होगी और प्रबंधन को दोषी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करनी होगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अलीगढ़ की गंगा-जमुनी तहजीब में हर समाज और धर्म की अपनी मान्यताएं हैं। भोजन की शुद्धता और गुणवत्ता बनाए रखना केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि एक नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी होटलों को अपनी सर्विस और किचन संचालन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव महाजन, महामंत्री विवेक बगाई, चेयरमैन पंकज धीरज, समन्वयक दीपक गर्ग और सह कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंघल शामिल रहे।