फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hospital raided for fetal sex determination in Tappal

Aligarh: टप्पल के अस्पताल में भ्रूण लिंग की जांच करते तकनीशियन समेत पांच गिरफ्तार, संचालक भागा, मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Mar 2025 05:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 05:45 PM IST
सार

हरियाणा के पलवल से स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस एक महिला को गर्भवती के रूप में टप्पल के वीएस हॉस्पिटल और डायग्नोसिस सेंटर पर ले गई। भ्रूण लिंग जांच करते समय टीम ने पांच लोगों को दबोच लिया।

विज्ञापन
Hospital raided for fetal sex determination in Tappal
टप्पल के अस्पताल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

27 मार्च को हरियाणा और अलीगढ़ की स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने टप्पल में बीएस हॉस्पिटल एंड डायग्नोसिस सेंटर पर भ्रूण लिंग की जांच करते हुए तकनीशियन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि सेंटर का संचालक भाग गया। सेंटर पर हो रहे इस गोरखधंधे के खुलासे के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पलवल की एक गर्भवती (डिकॉय) को लेकर पहुंची थी। सेंटर संचालक ने 35 हजार में सौदा तय किया था। 

विज्ञापन


हरियाणा के पलवल जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम को कस्बे में नूरपुर रोड पर स्थित इस सेंटर पर भ्रूण के लिंग परीक्षण किए जाने की सूचना मिल रही थी। हकीकत जानने के लिए अफसरों ने पलवल की एक चार माह की गर्भवती महिला को सेंटर पर भेजा। टीम के लोग पीछे से सेंटर के आसपास पहुंच गए। अलीगढ़ से डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश खत्री और उनकी टीम व थाना पुलिस को भी बुला लिया गया। 
विज्ञापन


जैसे ही इस सेंटर पर भेजी गई महिला का अल्ट्रासाउंड शुरू हुआ अफसरों की टीम यहां पहुंच गई और तकनीशीयन, तीन पलवल के दलाल व एक स्थानीय दलाल को वहीं दबोच लिया गया। संचालक भाग गया। जांच में अल्ट्रासाउंड सेंटर नोएडा की दो चिकित्सकों डॉ. श्वेता चौरसिया व डॉ. रंजीता के नाम से पंजीकृत पाया गया। नर्सिंग होम के पंजीकरण का आवेदन अभी लंबित है। फिलहाल अल्ट्रासाउंड कक्ष को दस्तावेजों सहित सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टप्पल में हरियाणा टीम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। संचालक भाग गया है। पांच लोग पकड़े गए हैं। सभी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाकी विभागीय जांच व कार्रवाई अब आगे चलेगी। - डॉ. दिनेश खत्री, डिप्टी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed