फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Honey trap and robbery gang exposed

Honey Trap: महिला ने भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट, फंसाया प्यार के जाल में, एकांत में बुलाकर किया ये काम, पकड़े गए

Tue, 03 Jun 2025 03:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 03:01 PM IST
सार

अलीगढ़ की अतरौली पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी की मदद से एक बड़े हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला, उसके पति और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Honey trap and robbery gang exposed
हनी ट्रैप में पकड़े गए महिला समेत तीन शातिर - फोटो : पुलिस

विस्तार

फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर महिला भोले-भाले लोगों से मीठी-माठी बातें करके अपने प्यार के जाल में फंसाती। अपने से मिलने के लिए उन्हें एकांत स्थानों पर बुलाती। वहां पर आते ही महिला और उसके अन्य साथी मोबाइल, नगदी, सामान लूट लेते और मारपीट भी करते। इस दौरान विभिन्न ऑनलाइन पेमेंट माध्यमों से रुपये भी ट्रासफर करा लिए जाते। ऐसे ही गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

विज्ञापन


अलीगढ़ की अतरौली पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी की मदद से एक बड़े हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला, उसके पति और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। यह गैंग फेसबुक पर लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे लूटपाट करता था।
विज्ञापन


ऐसे फंसाते थे जाल में
यह महिला अपने पति और एक दोस्त की मदद से लोगों को फेसबुक पर दोस्ती का झांसा देती थी। मीठी-मीठी बातें करके उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लेती थी और फिर उनसे मिलने बुलाती थी। जब युवक मिलने आते थे, तो महिला का पति और उसका दोस्त मिलकर उनसे लूटपाट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिहार के युवक से लूट के बाद पुलिस हुई सक्रिय

हाल ही में, बिहार के भोजपुर जिले के ईश्वरपुरा गांव निवासी अविनाश कुमार सिंह, जो दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं, को इस गैंग ने अपना निशाना बनाया। कुछ दिन पहले महिला ने अविनाश को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और दोस्ती कर ली। प्यार भरी बातों से अविनाश को अपने झूठे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद दोनों ने फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया और लंबी चैटिंग करने लगे।

महिला ने अविनाश को 2 जून को अलीगढ़ में खैरेश्वर मंदिर के पास मिलने बुलाया। अविनाश के वहां पहुंचने पर, महिला के पति और उसके साथी ने उसे जबरन एक बाग में ले जाकर लूटपाट की और फिर मौके से फरार हो गए। अविनाश ने अतरौली थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई।

24 घंटे के अंदर में दबोचा गैंग 
पुलिस ने इस मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज की और सर्विलांस, क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग और पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया। युवक से मिली जानकारी, महिला के सोशल मीडिया डिटेल्स और कॉल डिटेल्स के आधार पर, पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अतरौली स्थित कासिमपुर पुलिया के पास से गैंग के सदस्यों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कविता और उसके पति मोहित निवासीगण कुसेहा फतेहाबाद थाना डिबाई जिला बुलंदशहर और आकाश निवासी श्याम वाटिका अतरौली के रूप में हुई है। तीनों को लूटे हुए माल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

6-7 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने इस तरह की 6-7 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने लूटा हुआ माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इस कार्रवाई से अतरौली पुलिस ने एक बड़े हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश कर कई लोगों को संभावित ठगी का शिकार होने से बचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed