{"_id":"6802ae0df88cd38ca506ce7c","slug":"homeguard-beaten-up-uniform-torn-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102365-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: होमगार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी, महिला और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: होमगार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी, महिला और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 19 Apr 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:24 AM IST
सार
रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौटते समय स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास मजार पर खड़ी गांव निवासी एक महिला व अज्ञात व्यक्ति ने होमगार्ड को रोक लिया। उन्हें पीटा। मोबाइल तोड़ दिया और वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बे के छर्रा रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट एक होमगार्ड को पीटा गया। उसकी वर्दी फाड़ने के साथ ही मोबाइल तोड़ दिया। मामले में एक महिला और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
घटना 11 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की है। छर्रा थाने के गांव पुरैनी निवासी होमगार्ड राजेश कुमार के अनुसार वह अलीगढ़ शहर के सिविल लाइंस थाने में तैनात हैं। 11 अप्रैल की रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौटते समय स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास मजार पर खड़ी गांव निवासी एक महिला व अज्ञात व्यक्ति ने रोक लिया। उन्हें पीटा। मोबाइल तोड़ दिया और वर्दी फाड़ दी। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए।
विज्ञापन