फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Home guard head injured when he pushed on door of committee for DAP

Aligarh News: डीएपी के लिए समिति के दरवाजे पर मारा धक्का, होमगार्ड का सिर फटा

Sat, 09 Nov 2024 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 09 Nov 2024 02:59 AM IST
सार

20-25 किसान डीएपी पाने से वंचित रह गए थे। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ किसानों ने हाथ-पैरों से गोदाम का दरवाजा खुलवाने के लिए जोरदार धक्के मारे। इससे दरवाजा खुल गया। अंदर की ओर मौजूद होमगार्ड रूपेश गिरि के यह दरवाजा लगा, जिससे वह घायल हो गए।

विज्ञापन
Home guard head injured when he pushed on door of committee for DAP
सहकारी समिति दक्षिणी पर पर्ची के लिए मारामारी करते किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

शुक्रवार को क्षेत्रीय सहकारी समिति दक्षिणी में डीएपी नहीं मिलने पर किसानों ने हंगामा किया। दोपहर दो बजे ही समिति का दरवाजा बंद कर दिए से नाराज किसानों ने दरवाजे पर हाथ और पैरों से धक्के मारे। इस पर अचानक दरवाजा खुल गया। इससे दरवाजा होमगार्ड के सिर पर लगा, जिससे खून निकलने लगा। घायल होमगार्ड का इलाज करवाया गया।

विज्ञापन


क्षेत्रीय सहकारी समिति दक्षिणी को बुधवार को 360 बोरी डीएपी मिली थी। बृहस्पतिवार को 12.45 बजे तक 19 किसानों को ही डीएपी दी जा सकी थी। मशीन में खराबी आने के कारण पर्ची देकर शुक्रवार को बुलाया गया था।शुक्रवार सुबह समिति में किसानों की भीड़ लग गई थी। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पर्ची वाले किसानों को पहले डीएपी दी गई। दोपहर करीब दो बजे डीएपी खत्म हो गई। इस पर समिति के गोदाम को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


उस समय 20-25 किसान डीएपी पाने से वंचित रह गए थे। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ किसानों ने हाथ-पैरों से गोदाम का दरवाजा खुलवाने के लिए जोरदार धक्के मारे। इससे दरवाजा खुल गया। अंदर की ओर मौजूद होमगार्ड रूपेश गिरि के यह दरवाजा लगा, जिससे वह घायल हो गए। उधर समिति के सचिव हाकिम सिंह ने हंगामा होने से इंकार किया। कहा कि दरवाजा खुलने के दौरान होमगार्ड के चोट लगी थी। सभी किसानों को नियमानुसार डीएपी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांड़पुर तक नहीं पहुंची डीएपी
अतरौली के मांड़पुर सहकारी समिति में डीएपी नहीं पहुंची है, जबकि तीन दिन पहले ही इस समिति के 18 टन डीएपी का आवंटन हुआ था। मांड़पुर साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष राजवीर सिंह प्रधान ने बताया कि समिति से करीब 15 गांवों के किसान जुड़े हैं। किसान रोजाना आ रहे हैं और मायूस होकर लौट रहे हैं। 10 गाड़ी डीएपी मांगी गई थी, लेकिन तीन गाड़ी का ही आवंटन हुआ था। समिति के डायरेक्टर्स के साथ वह शनिवार को खैर पहुंचकर मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। वहीं एआर कोऑपरेटिव कृष्ण कुमार का कहना है कि समिति सचिव की तबीयत खराब थी। इसके कारण डीएपी नहीं पहुंच सकी थी। जल्द डीएपी पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed