फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Home delivery facility is available in lockdown

अलीगढ़ : अब घर बैठे मंगाए किराना सामान

Tue, 07 Apr 2020 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Home delivery facility is available in lockdown
लॉकडाउन में अब आप घर बैठे जरूरत का सामान मंगा सकते हैं। एक आर्डर पर आपके दरवाजे पर जरूरी किराना सामान पहुंच जाएगा। दवा, फल एवं सब्जी दुकानदारों को भी इस सेवा से जोडऩे की योजना है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरा देश लॉकडाउन है। सुबह 7 से 11 बजे तक जरूरी सामानों की दुकानें खुल रही है। लेकिन भीड़ एवं सामाजिक दूरी बड़ी समस्या है। थोड़ी सी लापरवाही पर बीमारी फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में नगर निगम एवं अलीगढ़ स्मार्ट सिटी द्वारा आवश्यक वस्तु सेवा शुरू की गई है ताकि यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधा के साथ-साथ सामाजिक दूरी को बनाए रखने में कोई परेशानी न हो। सोमवार को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने इसका शुभारंभ किया। नगर निगम द्वारा आवश्यक वस्तु सेवा के लिए जारी किए गए नंबर 7009183954 को मोबाइल में सेव कर कोई भी शहरवासी वाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकता है। उसी नंबर से आर्डर देकर सेवा का लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि पहले चरण में शहर के किराना दुकानों को जोड़ा गया है और रोजाना सर्वे कर नए दुकानदारों को जोड़ा जा रहा है। शीघ्र ही मेडिकल स्टोर, सब्जी एवं फल वि को जोडऩे की योजना है। उन्होंने बताया कि किराना, मडिकल स्टोर, फल एवं सब्जी विक्रता भी मोबाइल नंबर पर मैसेज कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अविष्कार की जननी है। मौजूदा माहौल को देखते हुए आवश्यक वस्तु सेवा शुरू की गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नगर निगम द्वारा सेवा भवन के कोरोना कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में टेली मेडिसिन शुरू किया गया है। उसका निऱ्शुल्क लाभ मरीज ले रहे हैं। अलीगढ़ ही नहीं बल्कि दिल्ली, इंदौर और सहारनपुर आदि शहरों से मरीज वीडियो कॉल कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निऱ्शुल्क सेवा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed