{"_id":"63fbb77eb17a9d95fc013fc4","slug":"holika-ashtak-will-start-from-today-there-will-be-no-auspicious-work-na-news-c-2-1-54841-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: होलिका अष्टक हुए शुरू, सात मार्च तक नहीं होंगे शुभ कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: होलिका अष्टक हुए शुरू, सात मार्च तक नहीं होंगे शुभ कार्य
Mon, 27 Feb 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:18 AM IST
सार
होलिकाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि से एक होलिकाष्टक दोष माना जाता है। जिसमें विवाह, गर्भाधान, गृह प्रवेश, निर्माण आदि शुभ कार्य वर्जित हैं। इस दौरान विवाह, नए निर्माण एवं नए कार्यों को आरंभ नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Astrology
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंगों का पर्व होलिका उत्सव इस बार आठ मार्च को मनाया जाएगा। इसको लेकर 27 फरवरी से होलिकाष्टक शुरू हो जाएंगे, जो सात मार्च तक रहेंगे। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होंगे।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि होलिकाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि से एक होलिकाष्टक दोष माना जाता है। जिसमें विवाह, गर्भाधान, गृह प्रवेश, निर्माण आदि शुभ कार्य वर्जित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस दौरान विवाह, नए निर्माण एवं नए कार्यों को आरंभ नहीं करना चाहिए। इन दिनों में किए गए कार्यों से कष्ट, अनेक पीड़ाओं की आशंका रहती है।
विवाह आदि संबंध विच्छेद और कलह का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि होलिकाष्टक का प्रभाव ग्रहों की चाल के कारण भी होता है। इन आठ दिनों में मौसम परिवर्तित हो रहा होता है, जिससे व्यक्ति रोगी हो सकता है। संक्रामक रोग बहुत तेजी से फैल सकते हैं।
विज्ञापन