{"_id":"64c16e5295ba6f59ae019904","slug":"holiday-in-schools-and-colleges-up-to-class-12th-today-aligarh-news-c-2-ali1009-174218-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कक्षा 12वीं तक के स्कूल-काॅलेजों में आज अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कक्षा 12वीं तक के स्कूल-काॅलेजों में आज अवकाश
विज्ञापन
महानगर में बुधवार को करीब डेढ़ घंटे तक की हुई जोरदार बारिश से हुए जलभराव को देखते हुए बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र के स्कूलों में अवकाश कर दिया गया है। पहली कक्षा से 12वीं तक के सभी स्कूल कॉलेज में बृहस्पतिवार को कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। एएमयू से जुड़े हुए सभी स्कूलों में भी अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जनपद में हुई भारी बरसात एवं महानगर में जलभराव के कारण शहरी क्षेत्र के कक्षा 12वीं तक के समस्त प्रकार के शासकीय, अशासकीय, परिषदीय एवं अन्य विद्यालय को बृहस्पतिवार को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने इस आदेश का सभी विद्यालयों को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश मिलने के बाद बीएसए और डीआईओएस ने भी इसकी सूचना जारी कर दी है। जिससे बरसात में बच्चों को परेशानी न हो। गौर हो कि बुधवार को बारिश के दौरान स्कूलों में छुट्टी के बाद कई छात्रों को रुकना पड़ा। बसें जाम में फंस गई। बच्चों को घर जाने में परेशानी हुई।