फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Holashtak from March 10

अलीगढ़ : 10 मार्च से होलाष्टक व 14 से शुरू होगा खरमास

Mon, 07 Mar 2022 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Holashtak from March 10
दस मार्च से होलाष्टक और 14 मार्च से खरमास शुरू हो रहा है। 14 मार्च को रंग भरनी एकादशी होगी। 14 मार्च से 13 अप्रैल तक खरमास रहेगा। एक महीने तक विवाह, मुंडन, हवन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। खरमास में भगवान सूर्य और श्री हरि विष्णु की आराधना का बहुत महत्व है। इस बार नवरात्र भी खरमास में ही मनाए जाएंगे। 17 को होलिका दहन और 18 मार्च को धूल होली मान्य रहेगी।
विज्ञापन

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि होलाष्टक में शुभ कार्य वर्जित रहते हैं, जो धूल होली खेलकर खत्म होते हैं। अष्टमी के दिन से ही सार्वजनिक होलिका स्थापित की जाती है। 13 मार्च की सुबह 10:21 बजे से 14 मार्च की दोपहर 12:05 तक रंग भरनी एकादशी मान्य रहेगी। इस दिन से रंगों के उत्सव का आगाज होता है। इस बार होलिका दहन 17 मार्च और धूल होली 18 मार्च को खेली जाएगी। जबकि 14 मार्च से ही खरमास शुरू होंगे। धनु एवं मीन राशि में सूर्य देव के प्रवेश करने से खरमास लगता है, जो 13 अप्रैल तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed