फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hockey: Aligarh became the winner in the women's category

हॉकी : महिला वर्ग में अलीगढ़ बना विजेता

Sat, 30 Oct 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Aligarh became the winner in the women's category
हॉकी खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में अलीगढ़ ने चल बैजयंती पर कब्जा जमाया, जबकि पुरुष वर्ग के फाइनल में अलीगढ़ व फिरोजाबाद की टीम पहुंच गई। शनिवार को फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला वर्ग में अलीगढ़ व फिरोजाबाद के बीच फाइनल खेला गया। पहले हाफ के तीसरे मिनट में अलीगढ़ की रीना ने गोल करके टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। यह बढ़त ज्यादा देर कायम नहीं रही। पांचवें मिनट में फिरोजाबाद की संध्या ने गोल करके टीम का स्कोर 1-1 से कर दिया। नौवें मिनट में अलका ने गोल करके अलीगढ़ को 2-1 से बढ़त दिला दी, जो रेफरी की सीटी बजने तक कायम रही। अलीगढ़ ने फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल अलीगढ़ व आगरा के बीच खेला गया। दोनों हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ। इसमें भी 3-3 बराबरी स्कोर रहा। फिर, पांच मिनट का सडेन डेथ मैच हुआ, जिसमें सुनील व सावंत ने गोल करके अलीगढ़ को 2-0 से बढ़त दिला दी। आगरा के खिलाड़ी एक गोल करने में सफल रहे। अलीगढ़ ने 2-1 से जीत दर्ज करके फाइनल का सफर तय किया। दूसरे सेमीफाइनल में फिरोजाबाद ने मैनपुरी को 4-1 से मात दी। फिरोजाबाद की तरफ से पद्म ने दो, रोहित व विनीत ने एक-एक गोल किए, जबकि मैनपुरी की तरफ से विनीत ने एक गोल किया। तीसरे स्थान के लिए आगरा व मैनपुरी के बीच मैच दोपहर दो बजे खेला जाएगा। चार बजे अलीगढ़ व फिरोजाबाद के बीच फाइनल खेला जाएगा। निर्णायक मंडल में अनीसुर्रहमान खान, मजहर उल कमर, मोहम्मद अशरफ, शाह मोहम्मद राशिद, अयाज खान रहे। इस अवसर पर एसपी यातायात सतीश चंद्र, सहायक पुलिस अधीक्षक लाइंस मनीष कुमार शांडिल्य, प्रतिसार निरीक्षक हरेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन बनी महिला टीम बनी विजेता
13वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में अलीगढ़ की महिला टीम भी हिस्सा लेगी। इसके निर्देश उच्चाधिकारियों से मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी ने महिला टीम बनाने की जिम्मेदारी सीओ नरेंद्र सैनी व महिला थाने की इंस्पेक्टर सुनीता मिश्रा को सौंपी। इसके बाद जिले में तैनात महिला सिपाहियों को चिह्नित किया गया, जिन्होंने कभी भी हॉकी स्टिक थामी हों या उसके बारे में जानकारी रखती हों। आनन-फानन अलीगढ़ महिला टीम बन गई, जिसने शानदार हॉकी खेलते फाइनल में फिरोजाबाद को हरा दिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने महिला खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed