{"_id":"67e31061f3b21379cc02077b","slug":"hit-his-wife-on-the-head-with-a-hammer-went-to-the-police-station-and-said-the-body-was-lying-at-home-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102236-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, थाने पहुंचकर कहा- घर पर पड़ी है लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, थाने पहुंचकर कहा- घर पर पड़ी है लाश
Wed, 26 Mar 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
सोमवार रात करीब 11 बजे मोहल्ला बैसपाड़ा में विवाद पर पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या का प्रयास किया। इसके बाद पत्नी को मरा समझकर वह थाने पहुंच गया और पत्नी की हत्या करने और लाश घर पर पड़े होने की बात बताई तो पुलिस कर्मी चौंक पड़े।
खबर पर पुलिस सहित मायके वाले पहुंच गए। उस समय तक महिला गंभीर रूप से घायल होने के कारण बेहोश थी।माायके वाले उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। महिला के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मौहल्ला बैसपाड़ा निवासी अकरम पुत्र कलुआ का निकाह नगर के मोहल्ला पक्कीगढ़ी निवासी सीमा के साथ हुआ था। बताते हैं कि सोमवार की रात करीब 11 बजे किसी बात पर दंपती के बीच विवाद हो गया। इस पर अकरम ने सीमा के सिर पर हथौड़े से घातक वार कर दिया। पत्नी को मरा समझकर रात को करीब 12 बजे अकरम कोतवाली पहुंच गया। बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। शव घर पर पड़ा है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस कर्मी मौके तत्काल मौके पर पहुंचे। देखा तो सीमा गंभीर रूप से घायल थी। सूचना पर मायके वाले भी पहुंंच गए। वह जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां से उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती सीमा की हालत अति नाजुक बताई जा रही है।
आरोपी अकरम ने अपनी पत्नी सीमा के सिर पर हथौड़े से वार किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सीमा के भाई असलम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। -विजयकांत शर्मा, थाना कोतवाली प्रभारी, अतरौली।