{"_id":"66afa9b097186aafd803f682","slug":"history-sheeter-bacharam-kurki-under-gangster-act-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हिस्ट्रीशीटर बाचाराम की गैंगस्टर एक्ट में हुई कुर्की, दिन्ना की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हिस्ट्रीशीटर बाचाराम की गैंगस्टर एक्ट में हुई कुर्की, दिन्ना की तलाश जारी
Sun, 04 Aug 2024 09:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 09:48 PM IST
सार
डीएम के निर्देश पर पुलिस ने कुर्की कर दो ट्रैक्टर, कार और बाइक को जब्त कर लिया। इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस कुर्की करते हुए
- फोटो : संवाद
विस्तार
गंगीरी के गांव नगला हिमाचल निवासी बाचाराम पुत्र रामप्रसाद थाने का हिस्ट्रीशीटर व वर्ष 2018 गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में मुख्य आरोपी है। बाचाराम का सगा भाई दिनेश उर्फ दिन्ना भी गैंग का सदस्य है। दोनों अपराधियों ने सगे भाई रामकिशन के नाम दो ट्रैक्टर एक कार और बाइक अर्जित की थी।
विज्ञापन
4 अगस्त को डीएम के निर्देश पर पुलिस ने कुर्की कर दो ट्रैक्टर, कार और बाइक को जब्त कर लिया। इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दिनेश उर्फ दिन्ना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन