फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Historians remain impartial commission- Kalyan Singh

निष्पक्ष इतिहासकारों का बने कमीशनः कल्याण सिंह

Fri, 13 Nov 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 13 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Historians remain impartial commission- Kalyan Singh
एक तरफ प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब और दूसरे विद्वान भाजपा एवं संघ पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं, वहीं  राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने निष्पक्ष इतिहासकारों का कमीशन बनाकर इतिहास के पुर्नलेखन की वकालत की है। उन्हाेंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में लिखा गया इतिहास विश्वसनीय नहीं है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को मैरिस रोड स्थित अपने आवास पर राज्यपाल कल्याण सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि अंग्रेजों के जमाने में लिखा गया इतिहास भारत का सही चित्रण नहीं करता। इसलिए शुरुआत से इतिहास की सही रूप में रचना होनी चाहिए। इस दौरान जब उनसे बिहार चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर पार्टी के बुजुर्ग नेताओं द्वारा उठाए गए सवालों के बारे पूछा गया तो उन्हाेंने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन


 एक प्रशन के जवाब में उन्होंने कहा कि राजस्थान में उच्च शिक्षा को सुधारने का प्रयास अब असर दिखाने लगा है। प्रोफेसर एवं छात्रों के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली अनिवार्य कर दी गई है। शिक्षक नेताओं ने कुलपति पर दबाव बनाकर इस प्रणाली को खत्म करने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पहले परीक्षा में राजस्थान में खूब नकल चलती थी। उनके आदेश पर बरती गई सख्ती के बाद यह बंद हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल करते पकड़े जाने पर थाने में एफआईआर कराई जाती है। इस मामले में एक प्राचार्य सस्पेंड और चार कॉलेजों की संबद्धता खत्म कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि जयपुर यूनिवर्सिटी के छात्राें को 1990 से डिग्री नहीं मिली थी। उनके प्रयास से 7 जुलाई को 25 हजार छात्रों को डिग्री बांटी गई। कई विश्वविद्यालयों में 2007 से डिग्री नहीं दी गई है, लेकिन दिसंबर 2015 तक सभी यूनिवर्सिटी डिग्री बांट देंगी। कल्याण सिंह दीपावली पर अपने घर अलीगढ़ पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed