Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hindu Gaurav Diwas in Aligarh on Kalyan Singh Fourth Death Anniversary

कल्याण सिंह चतुर्थ पुण्यतिथि: अलीगढ़ में हिंदू गौरव दिवस कल, सीएम योगी समेत आ रहे ये मंत्री, आए कार्यक्रम

Wed, 20 Aug 2025 04:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 04:05 PM IST
सार

अलीगढ़ में हिंदू गौरव दिवस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री आ रहे हैं। इनके आधिकारिक कार्यक्रम मिलना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Hindu Gaurav Diwas in Aligarh on Kalyan Singh Fourth Death Anniversary
कल्याण सिंह 'बाबूजी' की तृतीय पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के तालानगरी पर कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर हिंदू गौरव दिवस कल 21 अगस्त को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री आ रहे हैं। इनके आधिकारिक कार्यक्रम मिलना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


इन मंत्रियों का आधिकारिक कार्यक्रम हुआ प्राप्त

  • धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार
  • योगी आदित्यनाथ सीएम यूपी
  • बृजेश पाठक उप मुख्य मंत्री यूपी
  • बल्देव सिंह औलख कृषि राज्य मंत्री यूपी
  • असीम अरूण समाज कल्याणय राज्य मंत्री यूपी
  • धर्मपाल सिंह पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री यूपी
  • सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री यूपी
  • मनोहर लाल श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री यूपी
  • गिरीश चंद्र यादव, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण यूपी

यह है आधिकारिक कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपरान्ह 1ः00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा अलीगढ़ पहुंचेंगे और कार्यक्रम के उपरांत 2ः15 बजे प्रस्थान करेंगे।  मुख्यमंत्री की यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता एवं सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उच्चाधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
  • विज्ञापन
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान प्रातः 9ः45 बजे नई दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा चलकर अपरान्ह 12ः15 बजे अलीगढ़ आएंगे और कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सायं 3ः30 बजे वापसी करेंगे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी प्रातः 11ः30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और तालानगरी में मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपरान्ह 02ः30 बजे प्रस्थान करेंगे। 
  • कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 21 अगस्त की प्रातः रेलमार्ग से प्रातः 9ः30 बजे सर्किट हाउस आकर पूर्वान्ह 11 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव भी प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस में पहुंचकर मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक करने के बाद दोपहर 12 बजे तालानगरी स्थित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन असीम अरुण पूर्वान्ह 11.00 बजे तालानगरी, स्थित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 
  • राज्य मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन विभाग  मनोहर लाल प्रातः 10.15 बजे से 11.00 बजे तक सर्किट हाउस अलीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरांत पूर्वान्ह 11ः15 बजे तालानगरी, अलीगढ़ के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। 
  • मंत्री पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग, राजकीय पेंशन विभाग धर्मपाल सिंह प्रातः 10ः30 बजे अलीगढ़ आकर सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर 11ः30 बजे तालानगरी़ स्थित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 
  • राज्य मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग बलदेव सिंह औलख प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस में आगमन के उपरांत 11ः00 बजे तालानगरी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed