फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hindu convention at Lagsama Inter College, Gonda

Hindu Sammelan: गोंडा में हुआ हिंदू सम्मेलन, आचार्य ज्ञानेश बोले- धर्म का त्याग ले जाता है समाज को पतन की ओर

Thu, 12 Feb 2026 05:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 05:28 PM IST
सार

अलीगढ़ के गोंडा स्थित लगसमा इंटर कॉलेज में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें वृंदावन नाभापीठ सुदामा कुटी के आचार्य ज्ञानेश गौड़ ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म का इतिहास लाखों वर्ष पुराना है, जबकि अन्य पंथ कुछ हजार वर्ष पूर्व पैदा हुए हैं।  

विज्ञापन
Hindu convention at Lagsama Inter College, Gonda
हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण - फोटो : संवाद

विस्तार

सनातन हिंदू धर्म नहीं है बल्कि जीवन जीने की पद्धति है, यह आदि-अनादि और अनंत है। हिंदू समाज एकजुट होकर पंच परिवर्तन को अपनाएं और बच्चों को संस्कारवान बनाएं। यह बात गोंडा के लगसमा इंटर कॉलेज में 12 फरवरी को हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि वृंदावन नाभापीठ सुदामा कुटी के आचार्य ज्ञानेश गौड़ ने कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे धर्म का इतिहास लाखों वर्ष पुराना है, जबकि अन्य पंथ कुछ हजार वर्ष पूर्व पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि संस्कार विहीन हो रहे बच्चों की शिक्षा पर जोर दें। अपने पाल्यों को हिंदुओं के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से परिचित कराएं। उन्हें राम के चरित्र का अनुसरण करने को प्रोत्साहित करें। माता, पिता, भाई, पत्नी कैसे होने चाहिए ये रामचरित मानस के पाठ से सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि धर्म का त्याग समाज को पतन की ओर ले जाता है।
विज्ञापन

गोंडा में हिंदू सम्मेलन आयोजन, हिंदू सम्मेलन में मौजूद साधु, महिलाएं व अन्यमुख्य वक्ता सह विभाग बौद्धिक प्रमुख हरिगढ़ जगदीश ने कहा कि यह अयोजन हिंदू समाज में जागरुकता फैलाने के लिए किए जा रहे हैं, राष्ट्रहित सर्वोपरि और संस्कृति सुरक्षित रखने को भाषा,जाति, परिवार और क्षेत्रवाद का त्याग करें। समाज को संगठित रखने को पंच परिवर्तन का पालन करें, स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें। कहा कि आजकल फूड जिहाद चल रहा है, उसके प्रति सजगता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान सुरेन्द्र कुमार अटल व संचालन विहिप जिला सह मंत्री अभिषेक पालीवाल ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेन्द्र सिंह, भारतीय किसान संघ प्रदेशाध्यक्ष गुलवीर सिंह, डॉ. सुरेश चन्द्र, आरएसएस पदाधिकारी डॉ. सत्यपाल सिंह, अजीत, ज्ञानेन्द्र वार्ष्णेय, संतोष माधव, अनुज गौड, धर्मा भैया, मास्टर ऋषि कुमार, तरुण अटल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed