फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hindi Hain Hum

हिंदी हैं हमः तकनीक की सीढ़ी पर चढ़ हिंदी को दे रहे ऊंचाई

Fri, 17 Sep 2021 09:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Hindi Hain Hum
सौरभ सिंह बात करते हुए साथ में अमित दयाल, अभिषेक अग्निहोत्री, आयुष सक्सेना। - फोटो : CITY OFFICE
सोशल मीडिया हिंदी के प्रचार-प्रसार में सराहनीय भूमिका अदा कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हिंदी का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर हिंदी के खेवनहार युवा वर्ग है, क्योंकि वह तकनीकी रूप से काफी दक्ष होते हैं। कई युवा पढ़ाई के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से वीडियो व सामग्री डालते हैं, जो हिंदी को बढ़ावा देने में काफी सहायक सिद्ध हो रहा है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं को ‘अमर उजाला हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत रविवार को तालानगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में आमंत्रित किया गया। ये लोग यूट्यूब व इंस्टाग्राम के जरिये हिंदी को बढ़ावा देने में जुटे हैं। उत्साही व ऊर्जावान युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के जरिये अपना नाम रोशन करने के साथ-साथ आमदनी भी कर रहे हैं। इन युवाओं के चैनल व पेज तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इन युवाओं ने बताया कि जब उन्होंने यूट्यूब व इंस्टाग्राम पेज बनाया था तो भरोसा नहीं था कि वह इतने कम समय में लोकप्रिय होने लगेंगे। अलबत्ता, उन्हें मुश्किलों व आलोचना का भी सामना भी करना पड़ रहा है। बावजूद इसके वह अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ेंगे, जो सपना उन्हें सोने नहीं देता। हर आलोचना व कठिनाइयों के बीच से ही व्यक्तित्व निखरता है।
विज्ञापन

अमित दयाल
माध्यम - यूट्यूब
महानगर के कुलदीप विहार निवासी अमित दयाल (35) का अमित दयाल के नाम से यूट्यूब पर चैनल है, जिसमें उनकी कॉमेडी होती है। उनका एक चोमू ब्लॉग भी है। ब्लॉग में नई चीजों के बारे में जानकारी दी जाती है। दोनों में हजारों फॉलोअर हैं। इससे आमदनी भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

सफल होने का मूलमंत्र
कड़ी मेहनत, त्याग, अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहना।
सौरभ सिंह
माध्यम- यूट्यूब
महानगर के कुलदीप नगर निवासी सौरभ सिंह (26) का द स्टडी स्कैन नाम से यूट्यूब पर चैनल है। इसके जरिये प्रतियोगी व एकेडमिक शिक्षा दी जाती है। आमदनी हो रही है। स्कैन पर हजारों फॉलोअर हैं। कोरोना काल में स्कूल व कोचिंग संस्थान भी बंद हो गए थे। आमदनी बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफल होेने के मूलमंत्र
दिमाग में लक्ष्य निर्धारित होना, आलोचना से नहीं डरना।
अभिषेक अग्निहोत्री
माध्यम- इंस्टाग्राम
महानगर के राजीव नगर निवासी अभिषेक अग्निहोत्री (20) का इंस्टाग्राम पर एएसएम फिल्मस नाम से पेज है। इस पर हजारों फॉलोअर हैं। पेज पर कॉमेडी और प्रेरणादायक वीडियो अपलोड करते हैं। उनकी का पूरा प्रयास होता है कि वीडियो के जरिये हिंदी को बढ़ावा मिले।

सफल होेने के मूलमंत्र
सकारात्मक सोच रखना, अपने काम 100 प्रतिशत देना।
आयुष सक्सेना
माध्यम- यूट्यूब
महानगर के स्वर्णजयंती नगर निवासी आयुष सक्सेना (27) का यूट्यूब पर आयुष म्यूजिक लेबल नाम से चैनल है। सिंगापुर में ब्रज आइडल फिनाले में वह हिस्सा रह चुके हैं। हिंदी गीत पर आधारित वीडियो अलबम लॉन्च करते हैं। गीतकार भी हैं।
सफल होने के मूलमंत्र
केवल मेहनत, अनुशासन, आलोचना से विचलित न होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed