फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   High heel sandals are causing pain to girls

संभल जाएं: ऊंची हील की सैंडल युवतियों को दे रही दर्द, बिगाड़ रहीं गति-चाल और संतुलन

Fri, 28 Mar 2025 02:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 02:22 PM IST
सार

ऊंचे हील की सैंडल पहनना फैशन बन गया है, पर युवती नहीं जानती हैं कि एएमयू में हुए शोध में यह निकल कर आया है कि ऊंची हील की सैंडल पहनने वालीं युवतियों को चलने में दिक्कतें होती हैं, उन्हें दर्द भी होता है। एक मिनट में 60 कदम चलने के बजाय उनके कदम छोटे हो जाते हैं, रफ्तार भी कम हो जाती है।

विज्ञापन
High heel sandals are causing pain to girls
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

लंबी और स्टाइलिश दिखने के चक्कर में दो से पांच सेंटीमीटर ऊंची हील की सैंडल पहनने से युवतियों की गति, चाल और संतुलन बिगड़ रहा है। बहुत दिनों तक ऊंची सैंडल पहनने से युवतियों को पैरों के घुटनों से लेकर एड़ी तक दर्द की शिकायत हो रही है। एएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग की शोधार्थी शिवानी सिंह ने एक साल तक ऊंची हील पहनने वाली 45 युवतियों के संतुलन और चाल का अध्ययन किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन युवतियों की लंबाई कम होती है, वे ऊंची हील की सैंडल पहनना पसंद करती हैं। एक सप्ताह में कम से कम पांच दिन ऐसी सैंडल पहनती हैं, क्योंकि उनमें लंबाई कम होने की हीनभावना रहती है। लगातार ऐसी सैंडल पहनने से उनके पैरों में घुटने से लेकर एड़ी तक दर्द रहता है, मगर वे उसे लगातार नजरंदाज करतीं रहतीं हैं। यही अनदेखी उन्हें आगे चल कर बड़ा शारीरिक कष्ट देती है।
विज्ञापन


शोधार्थी ने बताया कि उन्होंने 18 से 30 साल तक की युवतियों को अपने अध्ययन में शामिल किया था। उन्हें 15-15 के तीन वर्गों में बांट दिया। एक वर्ग की युवतियां जो पांच सेमी से ज्यादा ऊंची हील पहनती थीं। दूसरे वर्ग की युवतियां जो तीन से पांच सेमी से ज्यादा ऊंची हील पहनती थीं। तीसरे वर्ग की युवतियां तीन सेमी से कम ऊंची हील पहनती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन में पाया गया कि ऊंची हील की सैंडल पहनने वालीं युवतियों को चलने में दिक्कतें होती हैं, उन्हें दर्द भी होता है। एक मिनट में 60 कदम चलने के बजाय उनके कदम छोटे हो जाते हैं, रफ्तार भी कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे मॉड्यूल पर अध्ययन कर रही हैं, जिससे पता चलेगा कि लंबाई, वजन, संतुलन और शारीरिक भंगिमा को ठीक रखने के लिए कितनी ऊंची सैंडल पहनी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed