फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hi-tech social media cell will start in your district

अपने जिले में शुरू होगी हाईटेक सोशल मीडिया सेल

Sat, 29 Oct 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech social media cell will start in your district
प्रदेश सरकार ने प्रदेश पुलिस को हाईटेक करने की दिशा में कदम उठाते हुए 650 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। जिसके तहत अपने जिले में हाईटेक सोशल मीडिया सेल से लेकर क्राइम सीन वीडियोग्राफी एप शुरू करने की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट को अलीगढ़ सहित प्रदेश के दस जिलों में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला पुलिस को साइबर थाने का प्रशासनिक भवन हाईटेक करते हुए बॉडी वार्न कैमरा और फुल बाडी प्रोटेक्टर से पुलिसकर्मियों को लैस किया जाएगा। साथ में लॉ एंड आर्डर क्यूआरटी भी स्थापित की जाएगी। इस संबंध में प्रदेश केबिनेट में चर्चा के बाद बजट मंजूर कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश पुलिस को आधुनिक करने की दिशा में लगातार कदम उठा जा रहे हैं। इसी क्रम में गृह विभाग की सहमति पर अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी सहित दस जिलों में पहले चरण में कुछ महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं, जिसके तहत एसआईटी, ईओडब्ल्यू, सीबीसीआईडी और एसीओ के जांच व विवेचना के लिए एक डेडिकेटेड एफएसएल की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआरबी की ओर से विकसित क्राइम सीन वीडियोग्राफी एप को लांच किया जाएगा। साथ में हाईटेक सोशल मीडिया सेल की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए तकनीकी सेवा मुख्यालय ने तकनीकी समिति का गठन किया है। इसी क्रम में सभी साइबर थानों के लिए अपने प्रशासनिक भवन भी तैयार होने हैं। इसके लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है।

इसे लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी बताते हैं कि केबिनेट स्तर से चर्चा आने के बाद तैयारी पूरी है। जैसे ही इस संबध्ंा में आदेश प्राप्त होगा, तत्काल प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। बता दें कि अपने जिले में पिछले एक वर्ष से साइबर थाना संचालित है और सोशल मीडिया सेल भी अभी सक्रिय है। मगर उसके संसाधन जिला पुलिस के सहारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed