{"_id":"653fe56fdc65c3f54b05e678","slug":"henna-stalls-set-up-in-saubhagya-mahotsav-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सौभाग्य महोत्सव में लगे स्टॉल, महिलाओं ने हाथों में रचाई मेंहदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सौभाग्य महोत्सव में लगे स्टॉल, महिलाओं ने हाथों में रचाई मेंहदी
Mon, 30 Oct 2023 10:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:50 PM IST
सार
रोजगार भारती के संरक्षक एवं ओजोन सिटी के चेयरमैन प्रवीण मंगला ने बताया कि मेहंदी का यह कार्यक्रम पिछले 4 वर्षों से रोजगार भारती बड़े स्तर पर सौभाग्य महोत्सव के नाम से करवाचौथ पर्व पर करती आ रही है। इस बार भव्य तरीके से शहर के विभिन्न जगहों पर स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल के माध्यम से महिलाओं को सस्ती दर पर हाथों पर मेहंदी सजाने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
स्टॉल पर हाथों में मेंहदी रचवातीं महिलाएं
- फोटो : स्वयं
विस्तार
करवा चौथ 1 नवंबर को है। करवा चौथ से पहले महिलाएं अपने हाथों पर अलग-अलग डिजाइन की मेंहदी रचवाती हैं। रोजगार भारती ने सौभाग्य महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें मेंहदी स्टॉल लगाए गए। महिलाओं ने वहां पर अपने हाथों में मेंहदी लगवाई।
विज्ञापन
रोजगार भारती ने सौभाग्य महोत्सव में मेहंदी स्टॉल लगाये। कार्यक्रम का उद्घाटन ओजोन सिटी के ओजोन क्लब में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने फीता काटकर किया। रोजगार भारती के संरक्षक एवं ओजोन सिटी के चेयरमैन प्रवीण मंगला ने बताया कि मेहंदी का यह कार्यक्रम पिछले 4 वर्षों से रोजगार भारती बड़े स्तर पर सौभाग्य महोत्सव के नाम से करवाचौथ पर्व पर करती आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बार भव्य तरीके से शहर के विभिन्न जगहों पर स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल के माध्यम से महिलाओं को सस्ती दर पर हाथों पर मेहंदी सजाने का मौका मिल रहा है। इस दौरान प्रीति मंगला, रचना सिंह, आभा सिंह, सबिया, नेहा गुप्ता, मुक्ता चौहान, मधु सिंह आदि महिलाओं ने अपने हाथों में मेंहदी लगवाई।
विज्ञापन