फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hemant Murder Case

पॉलीटेक्निक छात्र हेमंत हत्याकांड में छह संदिग्धों की पॉलीग्राफ जांच शुरू

Sat, 09 Jan 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hemant Murder Case
थाना क्षेत्र के कस्बा गोरई के पॉलीटेक्निक छात्र हेमंत पुत्र तक्षपाल सिंह हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। इस हत्याकांड के सही खुलासे के लिए पुलिस ने छह संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का फैसला लिया है। इसके लिए सीबीआई की मदद ली गई है और शुक्रवार को दिल्ली से यहां पहुंची सीबीआई के वैज्ञानिकों की दो सदस्यीय टीम ने संदिग्धों को बुलाकर जांच का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार 30 जून को हेमंत घर से बेसवां जाने की कहकर निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा और अगले दिन उसकी लाश गांव के ही एक कॉलेज कैंपस में मिली। इस मामले में परिवार की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो दो पहलुओं पर हत्या का संदेश पैदा हुआ। पहला उसके दो दोस्त किसी प्रेम प्रसंग को लेकर रडार पर आए। दूसरा गांव के ही एक भाजपा नेता भट्ठा संचालक परिवार पर संदेह गया। दोनों पक्षों से पूछताछ भी की गई। खुद एसएसपी ने पूछताछ की। मगर मुद्दा राजनीतिक तूल पकड़ने लगा। वहीं पुलिस अंदरखाने इन दोनों पक्षों के खिलाफ साक्ष्य भी संकलित करती रही। छह माह के प्रयास के बाद भी जब राजनीतिक दखल के कोई सफलता हाथ नहीं लगी तो पुलिस ने छह संदिग्धों के पॉलीग्राफी टेस्ट का निर्णय लिया। इनमें दो हेमंत के दोस्त हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा भट्ठा संचालक, उनका बेटा, परिवार का सदस्य व ड्राइवर शामिल हैं। इस संबंध में सीओ इगलास मोहसिन खान ने बताया कि न्यायालय से इनके पॉलीग्राफ टेस्ट कराए जाने को लेकर अनुमति ली गई। इसके बाद यह प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू करा दी गई है। इसके लिए सीबीआई मुख्यालय दिल्ली से दो वैज्ञानिक डॉ.रंजीता व डॉ.मनीषा यहां पहुंच गई हैं। सभी छह लोगों को पुलिस टीम उनके पास ले गई है और एकांत में एक स्थान पर पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की व्यवस्था की गई है। वहीं यह जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इस प्रकरण में न्यायालय से अनुमति लेकर सीबीआई से मदद मांगी थी, जिसके तहत सीबीआई की फॉरेंसिक टीम यहां पहुंच गई है और छह लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू हो गए हैं। जांच में जो कमेंट मिलेंगे, उसके अनुसार आगे कदम उठाया जाएगा।
- मुनिराज जी, एसएसपी
- इनकी हो रही पॉलीग्राफ जांच--
अजय पुत्र महेश निवासी गोरई (मृतक का दोस्त)
तन्नू उर्फ तरुण पुत्र संजय निवासी गोरई (मृतक का दोस्त)
राजा बाबू पुत्र छीतर सिंह निवासी बांस फतेली गोरई (भट्ठा संचालक)
जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र राजाबाबू निवासी बांस फतेली गोरई (भट्ठा संचालक पुत्र)
लोकेश पुत्र गौतम सिंह निवासी बांस फतेली गोरई (भट्ठा संचालक परिवार से)
मुनेश उर्फ मीनू निवासी बॉस फतेली बांस फतेली (भट्ठा संचालक का ड्राइवर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed