फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Helpline started in Aligarh for self-enumeration

Janganana: ऑनलाइन स्व-गणना में आ रही है परेशानी, परेशान न हों इन नंबरों पर करें कॉल या व्हाट्स एप

Sat, 16 May 2026 10:12 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 16 May 2026 10:12 AM IST
सार

नागरिक केवल 21 मई तक ही स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे।

विज्ञापन
Helpline started in Aligarh for self-enumeration
नागरिक जनगणना पोर्टल पर स्व-गणना पर क्लिक कर करें स्व-गणना - फोटो : censusindia.gov.in आधिकारि वेबसाइट

विस्तार

ऑनलाइन स्वगणना का ब्योरा भरने में आ रही तकनीकी दिक्कत की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एडीएम प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर हेल्पलाइन कंट्रोल रूम चालू कर दिया है। 

विज्ञापन


जनगणना सेल का गठन, हेल्पलाइन शुरू
गौरतलब है कि अमर उजाला ने स्वगणना का ब्योरा बढ़ने में आ रहीं दिक्कतों पर खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि एक घंटे तक उपयोगकर्ता विवरण से आगे नहीं बढ़ पाए। कोल और शहर विधायक भी घर की लोकेशन नहीं मिलने पर परेशान हुए थे। इस परेशानी को देखते हुए जनगणना सेल का गठन कर इसका संचालन शुरू करा दिया गया है। इसका फोन नंबर -05712400701, हेल्पलाइन नंबर-8171496081 एवं जनगणना सहायक का व्हाटस एप नंबर-7906856081 है।
विज्ञापन


21 मई तक ही दर्ज कर सकते हैं ऑनलाइन जानकारी
जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) के लिए ऑनलाइन ''स्व-गणना'' की सुविधा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जिला प्रशासन ने सूचित किया है कि नागरिक केवल 21 मई तक ही स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनता से अपील की है कि वे se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर लें। इससे नागरिकों को प्रगणकों के आने पर लंबी पूछताछ से राहत मिलेगी और उन्हें केवल ओटीपी के बाद प्राप्त ''एसई आईडी'' दिखानी होगी। पोर्टल पर राज्य चयन, मोबाइल नंबर और परिवार के मुखिया के नाम के साथ ओटीपी सत्यापन के बाद मकान की लोकेशन मार्क करनी होगी। 

प्रशिक्षण से अनुपस्थित 21 कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज
जनगणना-2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले 21 कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि यह सभी कर्मचारी राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम में 20 से 23 अप्रैल तक आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए।


इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। इनका संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में दुर्गेश पटनानी, ममता सरोजिनी, मंजू कुमारी, मुमताज, विमलेश शर्मा, गीता देवी, मिथलेश रंजन, ओमवती शर्मा, निशा राजपूत, पूजा यादव, सुनील कुमार शर्मा, रितु सिंह, पूनम शर्मा, प्रीति शर्मा, रजनी, रेखा चंदेल, गीता, रेखा, नरेंद्र कुमार, मालती लता व रश्मिलता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed