फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   heavy rain in aligarh City

Aligarh Weather: सुबह तड़के से तेज बारिश, खुली नगर निगम की पोल, सड़क-घरों में पानी, बंबा कटा

Mon, 07 Jul 2025 07:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 07:57 AM IST
सार

सरोज नगर, संजय कॉलोनी, गोविंद नगर आदि कॉलोनियों में तेज बारिश ने अलीगढ़ नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। बारिश का पानी सड़कों पर ही नहीं, घरों के अंदर तक घुस गया है।

विज्ञापन
heavy rain in aligarh City
तेज बारिश के बाद कटा क्वार्सी बाईपास का बंबा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में आज सुबह तड़के चार बजे से समाचार लिखे जाने तक तेज बारिश जारी है। तेज बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के पानी ने सड़कों को ढक लिया है और घरों में अंदर तक घुस गया है। क्वार्सी बाईपास का बंबा ओवर फ्लो होकर कट गया है और पानी मोहल्ले की गलियों में बह रहा है। जनता अलीगढ़ नगर निगम को असफल करार दे रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 7 जुलाई को शहर में तड़के सुबह चार बजे तेज बारिश शुरू हुई। लगभग चार घंटे यानी सुबह आठ बजे तक बारिश लगातार जारी रही। बारिश के पानी ने शहर के कॉलोनियों की सड़कों को ढक लिया। नालियां और सड़क पानी से एक हो गईं। सरोज नगर, संजय कॉलोनी, गोविंद नगर आदि कॉलोनियों में तेज बारिश ने अलीगढ़ नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। बारिश का पानी सड़कों पर ही नहीं, घरों के अंदर तक घुस गया है। जहां एक ओर घरों में पानी से बच्चे खुश नजर आ रहे हैं, पर घर के बड़े सदस्य परेशानी से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में शहर की सड़कें तालाब बन गईं। तेज बारिश ने शहर की प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर दिया। गूलर रोड, सुदामापुरी, गुरुद्वारा रोड, विष्णपुरी, बन्नादेवी जीटी रोड, खैर रोड, भुजपुरा रोड, महेंद्र नगर, आगरा रोड, अचल ताल, रामघाट रोड शहर से लेकर अतरौली की ओर जगह-जगह पानी भर गया। पुराने शहर के रसलगंज और आमिर निशा में नालियां जाम होने के कारण गलियों में पानी भर गया। 
घरों में घुसा पानी
सुरेंद्र नगर में एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, विद्यानगर में सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशांत सिंघल के आवास के समीप, रघुवीरपुरी पुलिस चौकी के पास, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर जलभराव की स्थिति रहीं। पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम के घर के बाहर सड़क जलमग्न हो गई। वीआईपी क्षेत्र स्वर्ण जयंती नगर, दीवानी कचहरी में भी जलभराव रहा।
बारिश का पानी सरोज नगर में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed