फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Heavy hailstorm with rain in Aligarh city

Aligarh Weather: बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि, बढ़ी ठंड, फिर से निकले गर्म कपड़े

Fri, 28 Feb 2025 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 09:41 PM IST
सार

आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। शाम होते-होते मौसम गड़बड़ाने लगा। रात होते ही बारिश के साथ ओलावृष्टि हो गई।

विज्ञापन
Heavy hailstorm with rain in Aligarh city
छत पर नजर आ रहे ओले ही ओले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी के अंत में मौसम ने अचानक पलटी मारी है। जहां एक और लोगों ने स्वेटर छोड़कर खाली कमीज में आ गए थे, वहीं 28 फरवरी की रात 9 बजते ही अलीगढ़ में बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि हुई है।

विज्ञापन


शहर में रात 9 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि होने लगी। छत पर चारों ओर ओले ही नजर आने लगे। लगातार पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े छोड़कर पंखे भी चलाना शुरू कर दिए थे। ओलावृष्टि होने से पंखे फिर से बंद हो गए और लोगों ने गर्म कपड़े और रजाई बाहर निकाल ली है।
विज्ञापन


आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। शाम होते-होते मौसम गड़बड़ाने लगा। रात होते ही बारिश के साथ ओलावृष्टि हो गई। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ओलावृष्टि हुई है,जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से देहात तक ओले की बारिश
अलीगढ़ शहर से देहात तक बारिश के साथ जमकर ओले बरसे। करीब 20 मिनट हुई बारिश के चलते  तापमान में   दो डिग्री सेल्सियस तक (28 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस) गिरावट आ गई। साथ ही ओलों से घरों की छतों पर सफेद चादर बिछ गई। जबकि बारिश के चलते शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। अलीगढ़ नुमाइश परिसर में बारिश के चलते पूरी तरह अव्यवस्था फैल गई। नुमाइश देखने आए लोगों ने भीगते हुए किसी तरह अपने घर की राह पकड़ी।  बारिश के चलते शहर और देहात के अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed