फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Heart-wrenching: Mother gave fire to son Ankit

हृदयविदारक : मां ने दी बेटे अंकित को मुखाग्नि

Mon, 10 May 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Heart-wrenching: Mother gave fire to son Ankit
कोरोना वायरस अपनों को तो छीन ही रहा है, साथ ही ऐसे दृश्य भी दिखाने को मजबूर कर रहा है कि कलेजा फट जाए। सोमवार को श्मशान स्थल पर एक मां ने अपने बेटे को मुखाग्नि दी तो वहां जिसने भी इस हृदय विदारक दृश्य को देखा तो उनकी आंखें झलक आईं। बताते हैं कि सोमवार सुबह गिरधर मेडिकल स्टोर के स्वामी अंकित गुप्ता का कोरोना से निधन हो गया था। अब परिवार में अंकित की पत्नी, मां व दादी के अलावा चार साल का बेटा पीयूष ही रह गया है।
विज्ञापन

बता दें कि अंकित गुप्ता की 96 वर्षीय दादी और 55 वर्षीय मां दर्शन गुप्ता विधवा हैं। अंकित के निधन के बाद अब इनकी पत्नी नम्रता भी विधवा हो गई हैं। चार साल का बेटा पीयूष है। सोमवार को जब अंतिम संस्कार के लिए मुखाग्नि देने पर विचार हुआ तो मां ने कहा कि पीयूष को घर से बाहर लेकर नहीं जाएंगे, क्योंकि कोरोना संक्रमण का बच्चों को अधिक खतरा है।
विज्ञापन

इसके बाद मां ने अपने दिल पर हाथ रखकर कहा कि मैं मुखाग्नि दूंगी। बेटे को जन्म दे सकती हूं तो मुखाग्नि भी दे सकती हूं। श्मशान स्थल पर जब दर्शन गुप्ता ने अपने बेटे को मुखाग्नि दी तो लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे। वहीं, नुमाइश श्मशान स्थल पर कुल 17 शवों का अंतिम संस्कार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed