{"_id":"65c4c2723dfab2d2c906278f","slug":"heard-wife-death-husband-committed-suicide-by-hanging-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पत्नी के मौत की सुनते ही पति ने भी फंदा लगाकर दी जान, कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पत्नी के मौत की सुनते ही पति ने भी फंदा लगाकर दी जान, कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी
Thu, 08 Feb 2024 05:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 08 Feb 2024 05:31 PM IST
सार
गभाना में घर पर पत्नी ने फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के मौत की खबर सुनकर पति ने भी अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे राजमार्ग किनारे पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
मृतका पत्नी देविका और मृतक पति यतीश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में गभाना क्षेत्र के गांव मढ़की में पत्नी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। खबर सुनकर पति ने भी लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर पर हाईवे किनारे पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। एक साथ दो मौतों से मायके और ससुराल में मातम छा गया। पुलिस ने पति के शव का पोस्टमार्टम कराया है। इन दोनों की शादी 14 महीने पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मढ़की के राजेंद्र सिंह का इकलौता 21 वर्षीय बेटे यतीश सिंह की पत्नी देविका चंडौस क्षेत्र के गांव ताजपुर में मायके में भाई की शादी में शामिल होने गई थी। शादी के बाद 7 फरवरी की शाम ससुराल आ गई। सास-ससुर बुलंदशहर में बेटी के यहां पर गमी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान 20 वर्षीय देविका ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों व ससुरालीजनों ने आनन-फानन में देविका का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
देविका के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी पति यतीश को हुई, तो वह बाइक को खेरेश्वर हाईवे किनारे खड़ी पेड़ पर फंदा लगा कर लटक गया। उसकी भी मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के जरिए उसकी शिनाख्त हुई। मृतक अलीगढ़ में फिल्पकार्ट में नौकरी करता था। उसकी 14 महीने पहले ही शादी हुई थी। हादसे की जानकारी पाकर परिजन देविका का अंतिम संस्कार कर अलीगढ़ पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार को यतीश का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन