{"_id":"689b9efde5e9473430071c09","slug":"health-department-survey-in-sankara-aedes-larvae-found-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-101442-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सांकरा में स्वास्थ्य विभाग का सर्वे, एडीज का लार्वा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सांकरा में स्वास्थ्य विभाग का सर्वे, एडीज का लार्वा मिला
विज्ञापन
कस्बा सांकरा के कासगंज रोड पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर दवा वितरित की और खून के नमूने लिए।
सीएचसी बिजौली की ब्लॉक स्तरीय टीम ने मंगलवार को घर-घर जाकर बुखार पीड़ित रोगियों का सर्वे किया। जांच के बाद 38 लोगों को दवा दी। दो घरों में एडीज का लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराया गया। छह लोगों के रक्त नमूने जांच के लिए जिला की प्रयोगशाला भेजे गए। गंगा किनारे स्थित गहतोली, किरतौली और गोपालपुर में भी टीम ने सर्वे कर मरीजों का उपचार किया।
जनजागरूकता अभियान चलाकर पंफलेट वितरित किए। ग्रामीणों को पानी जमा न करने व सप्ताह में एक बार पानी के बर्तनों को साफ करने की सलाह दी गई। टीम में अधीक्षक डॉक्टर नवीन कुमार, डॉक्टर गीतिका गुप्ता, सीताराम मौजूद रहे। ग्राम प्रधानों से कीटनाशक छिड़काव व फॉगिंग कराने का अनुरोध किया गया।