{"_id":"69efccb382f45df0910ac54e","slug":"health-department-on-alert-after-eight-diarrhea-patients-found-aligarh-news-c-56-1-hts1004-147769-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डायरिया के आठ मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डायरिया के आठ मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Tue, 28 Apr 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कतार में खड़े मरीज व तीमारदार। संवाद
हसायन में डायरिया के आठ मरीज मिलने के बाद सीएमओ डॉ. राजीव रॉय ने अलर्ट जारी करते हुए सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को निर्देशित किया है। उपचार की समुचित व्यवस्था के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि हसायन के गांव कटाई में बीमार पड़े आठ लोगों का स्वास्थ्य अब ठीक है। सभी को छुट्टी दे दी गई है।
जिले में सात सीएचसी हैं। इन पर रोजाना 100 से 150 मरीज पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उल्टी दस्त के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक सीएचसी पर आठ से 10 मरीज डायरिया से संबंधित पहुंच रहे हैं। सभी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाएं व आईवी फ्लयूड पर्याप्त मात्रा में रखने के लिए कहा गया है।
जिला अस्पताल में भी यही हालात हैं। 70 वार्ड का पुरुष वार्ड फुल चल रहा है। यहां अधिकतर मरीज पेट रोग से संबंधित हैं। वार्ड की क्षमता कम होने के कारण मरीजों की जल्दी छुट्टी करनी पड़ती है। सोमवार को भी इमरजेंसी से आठ मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
ओपीडी में 2681 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे। पेट रोग के मरीजों की संख्या 262 रही। इनमें लगभग 50 ऐसे मरीज थे, जिनमें डायरिया के लक्षण थे। सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि मरीजों की संख्या को देखते हुए चिकित्सकों को अलर्ट पर रखा गया है।