{"_id":"5e14a9a28ebc3e87f846e8a5","slug":"headmaster-suspended-over-mental-abuse-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: अश्लील हरकत के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, लगा असभ्य भाषा प्रयोग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: अश्लील हरकत के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, लगा असभ्य भाषा प्रयोग का आरोप
Tue, 07 Jan 2020 09:24 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 07 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ के विकास खंड जवां के प्राइमरी विद्यालय बरेहती के प्रधानाध्यापक मोहम्मद तौसीफ को अश्लील हरकत के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को बीएसए ने डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विद्यालय की शिक्षिका सबीहा रफत, साधना, बबीता राजपूत, सुनीता कुमारी, नीतू सिंह, राजकुमार और अजय गौड़ ने तीन जनवरी को प्रधानाध्यापक की हरकतों की शिकायत बीएसए से की थी। शिक्षक और शिक्षिकाओं के अनुसार, प्रधानाध्यापक विद्यालय में शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं का मानसिक शोषण, असभ्य भाषा का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं से शौचालय सफाई कराते हैं, जबकि महिला शिक्षकों से अश्लील हरकत करते हैं। बीएसए को इस संबंध में वीडियो भी उपलब्ध कराया। इसी आधार पर उन्होंने आरोपी प्रधानाध्यापक मोहम्मद तौसीफ को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि निलंबित प्रधानाध्यापक को पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊटासानी, अकराबाद में संबद्ध कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारी आलोक कुमार करेंगे, जो बुधवार को विद्यालय जाएंगे।