फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Have lost faith in PM Modi's words: Rajbhar

अलीगढ़ः पीएम मोदी की बात से उठ गया विश्वास : राजभर

Tue, 23 Nov 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Have lost faith in PM Modi's words: Rajbhar
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने के फैसले पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात से लोगों का विश्वास उठ गया है, क्योंकि उन्होंने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरे नहीं किए।
विज्ञापन

सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर राजभर ने पत्रकारों से कहा कि लोकसभा में कृषि कानून को प्रधानमंत्री रद्द करवाएं।
साथ ही किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए, उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया था, 15-15 लाख रुपये खाते में आएंगे, हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जातिगत गणना होनी चाहिए, जो 90 साल से बंद है। नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए। इसीलिए उनकी पार्टी ने सपा से समझौता किया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के मुख्यालय नागपुर में झूठ की ट्रेनिंग दी जाती है, जहां भाजपाई प्रशिक्षित होकर उसका इस्तेमाल करते हैं। तभी तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में कहते हैं कि 40 लाख लोगों को नौकरी दी गई, अंबेडकरनगर में 23 लाख लोगों को नौकरी दी गई, जबकि अब कह रहे हैं कि चार लाख लोगों को नौकरी दी गई है।
विज्ञापन

फोटो खिंचवाने को लेकर हुई धक्कामुक्की
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यालय में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान आदि नेता केक काट रहे थे, तभी ओमप्रकाश राजभर के साथ फोटो खिंचवाने के दौरान कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की हो गई। ओमप्रकाश राजभर के सुरक्षा कर्मियों ने कई कार्यकर्ताओं को धक्का देकर हटाया। कार्यकर्ता केक लेकर इधर-उधर भागने लगे। धक्का-मुक्की में किसी के कपड़े पर तो किसी के बैग पर केक लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed