फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   hathras victim girl brother said CBI is asking questions about killing sister

हाथरसः सीबीआई के इस सवाल पर बिटिया का भाई बोला- मैं अपनी बहन को मारता तो उसे लेकर थाने क्यों जाता

Wed, 04 Nov 2020 10:27 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 04 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
hathras victim girl brother said CBI is asking questions about killing sister
पीड़िता का भाई - फोटो : ANI

बिटिया के बड़े भाई ने सीबीआई द्वारा की जा रही पूछताछ का खुलासा किया है। उसने बताया कि सीबीआई उससे पूछ रही है कि तुम पर यह भी आरोप लग रहा है कि तुमने अपनी बहन को मारा है। इस पर बिटिया के भाई ने कहा है कि क्या कोई अपनी मां-बहन को मारता है? यदि हमें उसे मारना होता तो फिर हम उसे घायल अवस्था में थाने क्यों ले जाते?

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बिटिया के मामले में सीबीआई हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन और पूछताछ कर रही है। मंगलवार को भी सीबीआई ने बिटिया के बड़े भाई और मां से काफी देर तक अपने कैंप कार्यालय पर पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद बाहर आने पर बिटिया के भाई ने बताया कि सीबीआई उससे पूछ रही है कि तुम पर यह भी आरोप लग रहा है कि तुमने अपनी बहन को मारा है। 
विज्ञापन


बिटिया के भाई के अनुसार उसने सीबीआई के अधिकारियों से खुद यह पूछा कि क्या कोई अपनी मां-बहन को मारता होगा? यदि हम उसे मारते तो अपने घर पर ही मार सकते थे, खेत पर क्यों मारते? फिर उसकी बहन ने जिंदा रहते हुए अपने बयान में चार लोगों के नाम लिए हैं, जिन्होंने उसके साथ यह घटना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed