फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: The young man secretly took photos of the nurse, uproar

हाथरस : युवक ने चोरी-छिपे खींचे नर्स के फोटो, हंगामा

Sat, 25 Sep 2021 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The young man secretly took photos of the nurse, uproar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान पर बृहस्पतिवार को एक युवक ने एक नर्स के चोरी छिपे कई फोटो खींच लिए। जब यह बात नर्स को पता चली तो अस्पताल में हंगामा हो गया। युवक गांव पदू का रहने वाला है। वह बृहस्पतिवार की दोपहर को अपने एक साथी के साथ सीएचसी पर टीका लगवाने आया था।
टीकाकरण के बाद में युवक नर्स का चोरी छिपे फोटो खींचने लग गया। युवक ने नर्स के कई फोटो खींच लिए थे। यह बात जब अन्य लोगों को पता चली तो उन्होंने नर्स को यह बात बता दी। नर्स ने युवक से उसका मोबाइल फोन मांगा, लेकिन युवक ने मोबाइल फोन देने से मना कर दिया। दोनों में मोबाइल फोन को लेकर छीना झपटी भी हुई। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। अस्पताल के स्टाफ व अन्य लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। नर्स ने किसी तरह अन्य लोगोें की सहायता से युवक से उसका मोबाइल फोन ले लिया।
विज्ञापन

मोबाइल फोन में नर्स ने जब अपने कई सारे फोटो देखे तो उसका पारा चढ़ गया। नर्स ने युवक की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो युवक माफी मांगने लग गया। बताया जाता है कि युवक ने कई बार नर्स से माफी भी मांगी, लेकिन नर्स ने उसे माफ नहीं किया और मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द उसे कर दिया। इस दौरान युवक का साथी मौके से भाग गया। यह बात जब गांव के लोगों को पता चली तो उन्होंने आकर नर्स को समझाया और नर्स फैसले के लिए राजी हो गई। बताया जाता है कि नर्स और युवक का मामला मुरसान थाने तक पहुंच गया तो सीएचसी पर मौजूद कोई भी चिकित्सक नर्स के पक्ष में थाने नहीं पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed