फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: The poor woman's house collapsed due to rain, the woman was buried and injured

हाथरस : बारिश से गरीब महिला का घर गिरा, महिला दबकर घायल

Mon, 10 Oct 2022 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:14 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस) कस्बा मुरसान की नई बस्ती में रविवार को एक घर बारिश होने के कारण गिर गया, जिससे घर में काम कर रही एक महिला घायल हो गई। गीता पत्नी राधेश्याम निवासी नई बस्ती मुरसान का कहना है कि उनका घर काफी पुराना बना हुआ था। लगातार हो रही बारिश के कारण दोपहर को उसकी छत अचानक गिर गई।

विज्ञापन
Hathras: The poor woman's house collapsed due to rain, the woman was buried and injured
हाथरस : मुरसान की नई बस्ती में घर गिरने से घायल गीता। संवाद - फोटो : MURSAN

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा मुरसान की नई बस्ती में रविवार को एक घर बारिश होने के कारण गिर गया, जिससे घर में काम कर रही एक महिला घायल हो गई।
गीता पत्नी राधेश्याम निवासी नई बस्ती मुरसान का कहना है कि उनका घर काफी पुराना बना हुआ था। लगातार हो रही बारिश के कारण दोपहर को उसकी छत अचानक गिर गई। उस समय वह कमरे में काम रही थी। शोर शराबा होने के पर मोहल्ले के लोगों ने आकर उसे मलबे से निकाला और उपचार कराया है। महिला का कहना है कि उसके पति कुछ समय पहले एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे।

वह भी चल फिर नहीं सकते हैं। काफी दिन से वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। अब वह भी घायल हो गई है। गरीब महिला के घर गिरने व महिला के घायल होने की सूचना पर मुरसान चेयरमैन रजनीश कुशवाहा महिला के घर पहुंच गए और इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया है। चेयरमैन ने भी मदद करने का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed