{"_id":"633888a589ef766c1e3e193c","slug":"hathras-the-mutilated-body-of-a-young-man-found-on-the-railway-track-mursan-news-ali3016972119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा हुआ शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा हुआ शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी
Sun, 02 Oct 2022 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:06 AM IST
सार
मृतक की पहचान अनिल (24 वर्ष) पुत्र नवल निवासी इंदिरा नगर कॉलोनी हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलेक्ट्रेट के निकट शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव रेलवे कर्मियों को मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान अनिल (24 वर्ष) पुत्र नवल निवासी इंदिरा नगर कॉलोनी हाथरस के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कोतवाली के उपनिरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि शुक्रवार की रात को अनिल अपने दो साथियों के साथ बाइक से मुरसान से हाथरस अपने घर जा रहा था। रात करीब 10 बजे हाथरस आते समय करवन नदी के पास उसकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। इस वजह से वह अपने दोस्तों से अलग हो गया।
विज्ञापन
अनिल के दोस्त बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर चले गए। सुबह रेलवे कर्मियों को अनिल का शव कलेक्ट्रेट के निकट हाथरस मार्ग पर रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला है। रेल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल के परिजन भी आ गए और उन्होंने शव की शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन