{"_id":"62d062f5447d4370b90acfe2","slug":"hathras-shortage-of-doctors-in-mursan-chc-patients-upset-mursan-news-ali2960436197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुरसान सीएचसी में चिकित्सकों की कमी, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुरसान सीएचसी में चिकित्सकों की कमी, मरीज परेशान
विज्ञापन
हाथरस : मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने के लिए पर्चा बनवाते मरीज। संवाद
- फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। सीएचसी पर मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। अल्ट्रासाउंड मशीन भी लंबे समय से खराब है।
सीएचसी पर कुछ दिन पहले ही एमओआईसी डॉक्टर विकर्ण सिंह की तैनाती हुई है। वह खुद प्रभारी का कार्यभार संभालते हुए मरीजों को भी देख रहे हैं। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो और चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को काफी देर तक लाइन में लगना पड़ता है। यहां एक महिला दंत चिकित्सक सहित तीन महिला चिकित्सक हैं।
सीएचसी में करीब 200 मरीज रोजाना दवा लेने के लिए आते हैं। लेकिन उन्हें यहां असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। चिकित्सकों के अभाव में घंटों तक लाइन में खड़े रहना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड मशीन भी खराब है। सीएचसी में लगे हैंडपंप भी खराब हैं। मरीजों पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
मुझे अभी शनिवार को ही प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। अस्पताल में पुरुष चिकित्सक की कमी होने की बात व अन्य समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मैं खुद मरीजों को देखकर उन्हें उपचार दे रहा हूं।
डॉ. विकर्ण सिंह, सीएचसी प्रभारी
मैं पिछले कई दिन से इस अस्पताल में दवा लेने आ रहा हूं। मेरे खून की जांच भी हाथरस कराई गई है। यहां पर खून जांच की सुविधा नहीं है। जांच होने के बाद जब दवा लेने आया तो यहां पर कोई पुरुष चिकित्सक नहीं मिला है। महिला चिकित्सक के द्वारा दवा दी गई है। पुरुष चिकित्सक से खुलकर अपनी परेशानी कह सकता था। योगेश मुरसान
मैं दवा लेने के लिए अस्पताल में आया हुआ हूं। लेकिन चिकित्सक न होने के कारण वापस लौटना पड़ रहा है। कल फिर से दवा लेने के लिए आना पडे़गा।
शिवम कुमार मुरसान
मैं गांव भगवंतपुर से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पिछले काफी दिनों से चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आए दिन मुझे आगे के लिए समय दे दिया जाता है। इसके चक्कर में कई काम पिछड़ रहे हैं।
मेवाराम निवासी भगवंत पुर