फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Rape Case News SIT did not reach jail, statement taken in medical Team Interrogation of family of accused

Hathras Rape Case: जेल नहीं पहुंची एसआईटी, मेडिकल में ही लिए बयान, आरोपियों के परिजनों से की पूछताछ

Tue, 06 Oct 2020 12:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Oct 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News SIT did not reach jail, statement taken in medical Team Interrogation of family of accused
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड की जांच में जुटी एसआईटी दूसरे दिन सोमवार को भी अलीगढ़ में ही रही। हालांकि उसके सुबह से जेल पहुंचने का अनुमान था, मगर टीम दिन भर जेएन मेडिकल कॉलेज में ही डेरा डाले रही। जहां मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य व सीएमओ इमरजेंसी सहित अन्य तमाम स्टाफ के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


हाथरस मामले में जांच कर रही एसआईटी रविवार को ही अलीगढ़ पहुंची है। क्योंकि यहां युवती 14 सितंबर से 26 सितंबर की सुबह तक रही है। एसआईटी ने डॉक्टरों व स्टाफ से इसी विषय पर सवाल-जवाब किए कि पीडि़त मेडिकल कॉलेज में किस स्थिति में आई थी?
विज्ञापन


उस समय उसकी क्या हालत थी? उसके बाद क्या क्या उपचार दिया गया? ऐसे क्या हालात बने कि उसे दिल्ली भेजा गया? दुष्कर्म को लेकर किस तरह की जांच हुई और फॉरेंसिक परीक्षण किस तरह से किया गया समेत विभिन्न बिंदुओं पर एसआईटी सवाल करती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानाचार्य, सीएमओ इमरजेंसी सहित उसके इलाज में शामिल रहे तमाम डॉक्टर व स्टाफ के बयान दर्ज किए। इस दौरान एएमयू अधिकारियों से भी वार्ता हुई। इस दौरान एएमयू प्रशासनिक भवन में टीम घंटों रही।
 

बिटिया के मामले में एसआईटी की पूछताछ, छानबीन जारी

बिटिया के प्रकरण में एसआईटी की जांच जारी है। एसआईटी ने यहां फिर कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की और पूछताछ की। आरोपियों के परिवार वालों से भी एसआईटी ने पुलिस लाइन में पूछताछ की। उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद शासन ने एसआईटी गठित कर रखी है और वह लगातार इस प्रकरण की जांच कर रही है। 

एसआईटी इस प्रकरण से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। बिटिया के घर जा रही है और साथ ही अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है। टीम ने आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की।

एक आरोपी के पिता का कहना है कि उन्होंने टीम को बताया कि उनका बेटा पूरी तरह से निर्दोष है। उन्होंने टीम को यह भी जानकारी दी कि उनका बेटा तो घटना के समय मौके पर भी नहीं था। वह अपनी ड्यूटी पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed