फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Rape Case News People of Bhima Army can make riot, village head of husband of Baghana accused during Panchayat

Hathras Rape Case: भीम आर्मी के लोग करा सकते हैं दंगा, बघना की ग्राम प्रधान के पति का पंचायत में आरोप

Tue, 06 Oct 2020 11:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Oct 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News People of Bhima Army can make riot, village head of husband of Baghana accused during Panchayat
बघाना गांव में लगी भीड़ को तितर-बितर करते एसडीएम सदर और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के गांव के निकट के गांव बघना में मंगलवार को आरोपी पक्ष के लोगों ने पंचायत भी की। पंचायत में लोगों ने आरोप लगाए कि भीम आर्मी के लोग इस समय बिटिया के गांव में मौजूद हैं और वहां दंगा करा सकते हैं। 
विज्ञापन


पंचायत की सूचना पर एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा मय फोर्स के वहां पहुंच गए और वहां मौजूद लोगों को तितर-बितर कर दिया। मंगलवार की दोपहर को बिटिया के गांव के निकट गांव बघना में आरोपी पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


इन लोगों ने वहां पंचायत शुरू कर दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति राजकुमार बताया है कि बिटिया के गांव में भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता ठहरे हुए हैं। इनके दस्तावेजों की जांच कराई जाए, अन्यथा कि स्थिति में क्षेत्र में यह लोग दंगा करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार ने कहा कि हमारे बच्चों को धमकी दी जा रही है। मेरे भतीजे को फोन के माध्यम से धमकी दी गई है, जिसमें परिवार को उठाने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों चंदपा में हमने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया था। 

इस वीडियो को हमने लाइव चलाया था। इसलिए हमें धमकी मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र भी डीएम को लिखा है। 

इधर इस पंचायत की जानकारी एसडीएम सदर को मिली तो एसडीएम सदर वहां पहुंच गए और एसडीएम सदर ने इन लोगों को चेतावनी देकर भीड़ को तितर बितर कर दिया।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग, प्रदर्शन
पंचायत के दौरान कुछ लड़कियां भी बघना में एकत्रित हो गई। इन लड़कियों ने वहां प्रदर्शन किया और असली दोषियों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इन लड़कियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।

बिटिया के गांव तक चप्पे-चप्पे पर दिखी पुलिस फोर्स

बिटिया के घर को जाने वाले रास्ते पर काफी पुलिस और पीएसी तैनात रही। वहीं बिटिया का गांव छावनी में तब्दील रहा। बिटिया के घर पर काफी फोर्स की तैनाती रही। बिटिया के गांव में नेताओं का आवागमन लगा हुआ है। 

प्रशासन पांच से ज्यादा लोगों को गांव में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे रहा। गांव के बाहर इसे लेकर कई बार उपद्रव भी हो चुका है। इलाके में जातीय तनाव भी व्याप्त है। ऐसे में गांव को जाने वाले रास्ते पर काफी पुलिस व पीएसी तैनात रही। 

यही स्थिति गांव में बनी रही। वहां भी काफी फोर्स तैनात रहा। बिटिया के घर के बाहर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। गांव में छावनी में तब्दील नजर आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed