Hathras Rape Case: बिटिया से परिवार से मिले कोरोना संक्रमित आप विधायक, सहमे-सहमे दिखे लोग
वहीं, शनिवार की देर रात आम आदमी के विधायक बिटिया के परिजनों से मिलकर चुपचाप चले गए। बताते हैं कि यह विधायक कोरोना संक्रमित थे। इसकी जानकारी काफी समय तक किसी को नहीं हुई।
बाद में इसे लेकर जब चर्चा हुई तो लोग सहमे-सहमे भी दिखे। वहीं यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि बिटिया के परिवार ने किसी भी तरह की कोरोना जांच कराने से पहले ही इंकार कर दिया है।
दरअसल, आप विधायक कुलदीप कुमार 29 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी साझा की थी। जिस समय उन्हें होम आईसोलेशन में होना चाहिए था वो उस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस पहुंच गए।
अभी हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलकर लौटा हूँ ।परिवार में डर और भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।
— MLA Kuldeep Kumar (@KuldeepKumarAAP) October 4, 2020
ये लोकतंत्र और संविधान की हत्या है।
उत्तर प्रदेश में योगी राज में क़ानून नही जंगल राज चल रहा है !#JusticeForManisha pic.twitter.com/nMs0BdCvG6
विधायक पीड़ित परिवार से मिले और ढांढस बंधाया। इस दौरान आप विधायक ने यूपी सरकार पर निशाना भी साधा था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि योगी राज में कानून नहीं जंगल राज चल रहा है, ये लोकतंत्र और संविधान की हत्या है। उन्होंने कहा था कि योगी राज में उत्तर प्रदेश के अंदर रह रहे परिवारों में डर और भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।
पिछले दो दिनों से मुझे हल्का बुख़ार होने की वजह से आज मैंने #Covid19Test कराया जिसकी रिपोर्ट postive आयी है जिसके बाद मैं घर पर #HomeIsolation में रहूँगा जो भी साथी पिछले 2-3 दिनो में मुझसे मिले है वो अपना टेस्ट ज़रूर करा ले !
— MLA Kuldeep Kumar (@KuldeepKumarAAP) September 29, 2020
आप के कार्यकर्ता भी विरोध कर रहे लोगों के सामने आ गए। पहले तो दोनों गुटों में मारपीट और पथराव हुआ और उसके बाद जब पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की तो आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिडंत हो गई।
इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। मौके पर अफरा तफरी और भगदड़ मची रही। बाद में जब आप का प्रतिनिधिमंडल वहां से चला गया तब पुलिस ने दोनों पक्षों को दूर दूर तक दौड़ाया और हालात नियंत्रित किए।