{"_id":"5f7b3a9d46ed287cb005e35a","slug":"hathras-rape-case-news-case-file-against-bhim-army-chief-chandrashekhar-and-his-500-supporters-in-hathras","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hathras Rape Case: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर समेत 500 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Rape Case: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर समेत 500 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज, ये है वजह
Mon, 05 Oct 2020 08:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Oct 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे चंद्रशेखर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस के सासनी कोतवाली चौराहे के निकट रविवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों द्वारा राजमार्ग पर बैठकर धरना-प्रदर्शन करने और जाम लगाने के आरोप में चंद्रशेखर और उनके 400-500 समर्थकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यह मुकदमा कोतवाली के एक दरोगा ने दर्ज कराया है। मुकदमे में इन सभी पर कोरोना महामारी के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।
दरअसल, भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर अपने समर्थकों के साथ रविवार को चंदपा क्षेत्र में बिटिया के गांव में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली के निकट पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया था। समर्थकों ने विरोध में राजमार्ग पर करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रखा था और नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया था।
हालांकि, तीन घंटे बाद एडीएम ने भीम आर्मी प्रमुख को दो गाड़ियों में सात लोगों के साथ जाकर बिटिया के परिवार से मिलने की इजाजत दे दी थी, लेकिन उनके समर्थक राजमार्ग के किनारे पर बैठकर चंद्रशेखर के लौटने का इंतजार करते रहे। शाम को कोतवाली के एसआई विजय सिंह ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दे दी।

तहरीर में एसआई ने कहा कि वह एसआई जयदीप सिंह व सोनम के साथ मय हमराह शांति व्यवस्था की ड्यूटी कर रहे थे। तभी हनुमान चौकी प्रभारी मुकेश बाबू द्वारा उनको सूचना दी गई कि भीम आर्मी के प्रमुख अपने समर्थकों के साथ सासनी की ओर आ रहे है।
आरोप है कि उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया। भीम आर्मी प्रमुख और उनके समर्थक जिद पर अड़े रहे, जिससे आकस्मिक सेवा में लगीं एंबुलेंस और अन्य वाहनों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। इस कारण इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।