फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras police seals down a factory for making duplicate masalas and supplying them in market

हाथरस: भूसा और रंग मिलाकर बनाए जाते थे नकली मसाले, ब्रांडेड पैकेट में भरकर होती थी सप्लाई, फैक्टरी सील

Tue, 15 Dec 2020 01:24 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 15 Dec 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras police seals down a factory for making duplicate masalas and supplying them in market
मसाला

हाथरस कोतवाली सदर इलाके के नवीपुर में चल रही मिलावटी मसाला बनाने की फैक्टरी पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एफडीए की टीम के साथ देर रात को छापा मारा। यहां से भारी मात्रा में नकली मसाला बनाने का सामान भी बरामद किया गया। 

विज्ञापन


यह फैक्टरी हिंदू युवा वाहिनी के सह मंडल प्रभारी अनूप वार्ष्णेय की है। वह भी मौके पर ही टीम को मिला। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फैक्टरी को सील किया गया। इधर फैक्टरी संचालक को फिलहाल शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर की चौबे वाली गली निवासी अनूप वार्ष्णेय की नवीपुर में मसाला बनाने की फैक्टरी संचालित है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शिकायत मिली कि यहां पर मसाले में काफी मिलावट होती है और इसके बाद इन मसालों को बनाकर विभिन्न कंपनियों के रैपर में पैक कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी शिकायत के आधार पर रविवार देर रात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जेपी मीणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल वर्मा पुलिस फोर्स के साथ नवीपुर स्थित मसाला फैक्टरी पर पहुंचे। यहां पर फैक्टरी के मालिक अनूप वार्ष्णेय भी मौजूद थे। दबिश के दौरान भारी मात्रा में नकली मसाले जैसे कि धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला इत्यादि भंडारित किए हुए पाए गए। 

साथ ही साथ नकली मसाले तैयार करने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले कच्चे सामान जैसे भूसा, रंग इत्यादि के कई कट्टे यहां पर मिले। मौके पर विभिन्न ब्रांड के करीब 1000 खाली पैकेट और करीब 100 पैकेट भरे हुए मसालों के पाए गए। 

जब फैक्टरी मालिक अनूप वार्ष्णेय से इन ब्रांडों के लाइसेंस संबंधी कागजात मांगे गए तो मौके पर वह कोई भी लाइसेंस संबंधी कागज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर एसडीएम ने फैक्टरी को सील कर दिया गया।


अनूप वार्ष्णेय निवासी चौबे वाली गली की नवीपुर में अवैध रूप से मसाला फैक्टरी चल रही थी। जहां पर नकली मसाले बनाकर उन्हें पैक करके बाजार में सप्लाई किया जाता था। मौके से भारी मात्रा में नकली मसाले बनाने का सामान बरामद किया गया है। लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो मौके पर नहीं दिखा सके। फैक्टरी को तत्काल सील किया गया, नियम अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 
-प्रेमप्रकाश मीणा, एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed