{"_id":"6274203bbdd27456626c2e36","slug":"hathras-police-arrested-mother-in-law-father-in-law-in-dowry-murder-mursan-news-ali290859085","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दहेज हत्या में पुलिस ने सास, ससुर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दहेज हत्या में पुलिस ने सास, ससुर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई में 24 अप्रैल को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। इसका मुकदमा महिला के पिता ने मुरसान कोतवाली में सास, ससुर, पति और बहनोई के खिलाफ दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने मृतका की सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि केदार सिंह पुत्र लीलाधर निवासी गांव गजू थाना राया मथुरा ने अपनी 25 वर्षीय बेटी नीतू की शादी करीब डेढ़ साल पहले सुनील पुत्र संत कुमार निवासी गांव खेड़ा बरामई मुरसान के साथ की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बुलेट मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति सुनील, ससुर संत कुमार, सास महारानी, बहनोई पप्पू ने मिलकर नीतू की हत्या कर दी थी। बुधवार को मुरसान पुलिस ने ससुर संत कुमार पुत्र सोनपाल व सास श्रीमती महारानी पत्नी संत कुमार निवासी गांव खेड़ा बरामई को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद